
[ad_1]
भागलपुर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भागलपुर में आग में झुलसने से हुई मौत।
भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के दांडी बेलारी गांव के निवासी श्रवण यादव की पत्नी की आग में झुलसने से भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मृतक के पति श्रवण यादव ने बताया की मुंगेर के हसनगंज में अपने मायके चचेरी दादी का श्राद्ध में गई थी।
जहां खाना बनाने के दौरान आँचल में आग पकड़ लिया और जिससे पूरी तरह से झुलस गई थी। गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जो 9 दिन के बाद आज इलाज कर दौरान मौत हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका का के भाई विकास यादव ने बताया कि चचेरी दादी की श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने आई थी और घर मे मिट्टी के चूल्हे के खाना बना रही थी। इसी दौरान साड़ी के आंचल में आग पकड़ लिया और आग पर काबू पाते पाते काफी ज्यादा झुलस गई। जिसके बाद गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराए थे और आज 9 दिन के बाद मौत हो गया। मृतका के छोटे-छोटे तीन बच्चे है जिसमें एक लड़का और दो लडक़ी है।
[ad_2]
Source link