Home Bihar बोले जाप सुप्रीमाे: बिहार में माफिया के गठजोड़ से आढ़तपुर में महिलाओं पर बरसाई लाठियां: पप्पू यादव

बोले जाप सुप्रीमाे: बिहार में माफिया के गठजोड़ से आढ़तपुर में महिलाओं पर बरसाई लाठियां: पप्पू यादव

0
बोले जाप सुप्रीमाे: बिहार में माफिया के गठजोड़ से आढ़तपुर में महिलाओं पर बरसाई लाठियां: पप्पू यादव

[ad_1]

बेलागंज2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आढ़तपुर गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते पप्पू यादव। - Dainik Bhaskar

आढ़तपुर गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते पप्पू यादव।

मगध के जिस पवित्र धरती पर माताओं और बहनों को पूजा जाता रहा है, आज उसी पावन धरती पर माफियाओं के गठजोड़ से महिलाओं और बहन बेटियों पर लाठियां बरसाई गई। पुलिस प्रशासन के इस घृणित कार्य के बावजूद पुलिस के वरीय अधिकारी बेशर्मी के साथ ये कह रहे हैं, कि पुलिस ने कोई गलती नहीं किया, जो भी पुलिस प्रशासन के कार्य का विरोध करेगा, उसका यहीं हश्र होगा। इस बेशर्मी के बाद भी सरकार के मंत्री, विधायक या खुद मुख्यमंत्री का कोई बयान नहीं आना शर्मनाक है।

उक्त बातें शुक्रवार को बेलागंज के आढ़तपुर गांव पहुंचे जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार के हर विभाग में माफियाओं का कब्जा हो गया है, सरकार पंगु हो गई। सुशासन के नाम पर चल रहे सरकार में जंगलराज से अधिक खौफ में जीने के लिए लोग मजबूर हैं। माफिया और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरकार की पुलिस असहाय और निर्दोष ग्रामीणों पर लाठियां बरसा रही है।

पुलिसिया तांडव की जानकारी के बाद पहुंचे
विगत मंगलवार को बेलागंज प्रखंड के मेन थाना क्षेत्र के आढ़तपुर गांव में हुए पुलिसिया तांडव की सूचना के बाद शुक्रवार को जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आढ़तपुर गांव पहुंचे, जहां जाप सुप्रीमो ने पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जिस राज्य की पुलिस प्रशासन माफियाओं के इशारे पर महिला, वृद्ध और नाबालिक लड़कियों को हाथ पैर बांधकर पिटाई करती है और इन सारी घटनाओं के बाद बेशर्म पुलिस के अधिकारी कहते है, कि जो सरकारी कार्य में बाधा डालेगा, उसके साथ यही हश्र होगा। पुलिस अधिकारी के इस बयान और मीडिया के विभिन्न स्त्रोतों से फैल रही जानकारी के बाबजूद सुशासन बाबू के कान में जूं तक नहीं रेंग रही।

तालिबानी शासन के खिलाफ लड़ाई के लिए आगे आएं युवा
जाप सुप्रीमो पप्पु यादव ने कहा कि इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को धिक्कारते हुए कहा कि बड़े हीं शर्म की बात है, कि गांव की बहु-बेटियो के इज्जत के साथ खेलबाड़ हो, घर में घुस कर पीटा जाए और आप लोग घर के गांव छोड़ कर भाग गए।

गांव के युवाओं को इस तालिबानी शासन का जमकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्रामीणों और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए निर्दोष महिला, वृद्ध और बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक आवाज उठाई जाएगी। डिस्टिक कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

टेंडर तुरंत रद्द करने की मांग, बिना शर्त हो रिहाई
कन्हैया ने मामले में तुरंत टेंडर रद्द करने, गिरफ्तार मां-बहनों की बिना शर्त रिहाई और उनके केस को खत्म करने की मांग किया है। 21 फरवरी को गया बंद के साथ ही उन्होंने 23 मार्च को गया से माफिया राज के खिलाफ रथ यात्रा निकलेंगे। कल इन भ्रष्ट लोगों का पुतला दहन किया जायेगा।

मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मरांडी, जाप के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भवानी सिंह, आईटी सेल के अध्यक्ष शशांक कुमार मोनू सहित कई नेता साथ थे।

भ्रष्ट नेता, पदाधिकारी और माफिया के कारण मगध की धरती शर्मसार
वही जाप के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि बीते दिनों भ्रष्ट नेता, भ्रष्ट पदाधिकारी व माफियाओं की वजह से मगध की पावन धरती शर्मशार हुई है। यहां मां-बहन एवं नाबालिक बेटियों के साथ कई लोगों को पुलिस ने मारपीट करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह घटना बिहार सरकार की गलत नीति, माफिया का तांडव और गुंडागर्दी का परिणाम था। स्थानीय विधायक के दामाद भी सिंडिकेट के सदस्य हैं। यह अति है और इसके खिलाफ जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने जंग का एलान गया की पावन धरती से किया हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here