Home Bihar ‘बेगूसराय में हिंदू सुरक्षित नहीं…’ को लेकर केंद्रीय मंत्री पर बरसे शिवानंद तिवारी, कहा- जनता से माफी मांगे गिरिराज सिंह

‘बेगूसराय में हिंदू सुरक्षित नहीं…’ को लेकर केंद्रीय मंत्री पर बरसे शिवानंद तिवारी, कहा- जनता से माफी मांगे गिरिराज सिंह

0
‘बेगूसराय में हिंदू सुरक्षित नहीं…’ को लेकर केंद्रीय मंत्री पर बरसे शिवानंद तिवारी, कहा- जनता से माफी मांगे गिरिराज सिंह

[ad_1]

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwary) ने सोमवार को ‘बेगूसराय में हिंदू सुरक्षित नहीं रहा तो वो कहां जाए’ को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) पर हमला बोला। लालू यादव (Lalu Yadav) के करीबी शिवानंद तिवारी ने कहा की गिरिराज सिंह को अपने बयान के लिए बेगूसराय की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। गिरिराज सिंह, राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर और कामरेड चंद्रशेखर की धरती बेगूसराय को असुरक्षित बताकर अपमान कर रहे हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।


शिवानंद का फेसबुक पोस्ट से गिरिराज पर वार
राजद नेता शिवानंद तिवारी ने अपने फेसबुक पेज से पोस्ट करते हुए लिखा- ‘बेगूसराय के चौदह प्रतिशत मुसलमानों से वहां के 86 प्रतिशत हिंदुओं को कोई भय नहीं है गिरिराज जी। न वहां के मुसलमान ही हिंदुओं के बीच अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दरअसल गिरिराज जी की सांसदी असुरक्षित हो गई है। बहुत उत्साह और उम्मीद के साथ बेगूसराय के लोगों ने गिरिराज जी को अपना सांसद बनाया था। आज वहां के लोग अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।’

shivanand tiwari

सांसद बनने के बाद दूज का चांद बन गए हैं गिरिराज: राजद नेता
शिवानंद तिवारी ने आगे लिखा- ‘सांसद बनने के बाद दूज का चांद बन गए हैं गिरिराज। बेगूसराय के मतदाताओं के सुख दुख से इनको कोई मतलब नहीं रह गया है। आज हालत यह है कि इनके साथ वहां कोई बैठने तक के लिए तैयार नहीं है। बेगूसराय राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती है। बेगूसराय की मिट्टी में ही बिहार के बड़े कम्युनिस्ट नेता कामरेड चंद्रशेखर सिंह पैदा हुए थे। वहा के लोगों के लिए भयभीत और असुरक्षित बता कर गिरिराज उनका अपमान कर रहे हैं। इसके लिए बेगूसराय की जनता से उनको मांफ़ी मांगनी चाहिए।’

Giriraj Singh News : ‘मुस्लिमों की आबादी से नहीं कट्टर सोच से है खतरा’, बेगूसराय में दो पक्षों के विवाद पर गरजे गिरिराज

गिरिराज सिंह ने दिया था ये बयान
दरअसल बीते शनिवार को बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार और जिला प्रशासन से पूछा कि बेगूसराय के रजौड़ा में हिंदू सुरक्षित नहीं रहा तो वो कहां जाएं। कश्मीर फाइल्स देखने के बाद रात भर सो नहीं सका लगा, सोचा हिंदू जाए तो कहां जाए। पाकिस्तान में हिंदू को मारा गया, काटा गया, धर्म परिवर्तन कराया गया। बंग्लादेश में मंदिर तोड़ा गया। बेगूसराय में बच्चों के विवाद में एक जुट होकर हिंदू पर हथियार और तलवार से हमला किया गया। अगर प्रशासन ने मामले में लीपापोती की तो वह कोई भी कदम उठाने को मजबूर होंगे।

बेगूसराय में हिंदू सुरक्षित नहीं... को लेकर केंद्रीय मंत्री पर बरसे शिवानंद तिवारी, कहा- जनता से माफी मांगे गिरिराज सिंह

‘बेगूसराय में हिंदू सुरक्षित नहीं…’ को लेकर केंद्रीय मंत्री पर बरसे शिवानंद तिवारी, कहा- जनता से माफी मांगे गिरिराज सिंह

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here