
[ad_1]
बेगूसरायएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

पेट्रोल पंप पर पुलिस से हुई नोकझोंक।
बेगूसराय के बखरी में गुरुवार की शाम बकाया मजदूरी मांगने पर मजदूर की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के गंगरहो स्थित पेट्रोल पंप के मालिक एवं एक कर्मी से जुङी हुआ है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए। लोगों ने पेट्रोल पंप पर भारी हो हंगामा किया। घटना मंझौल रोड स्थित गंगरहो पेट्रोल पंप की है। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए।
पुलिस की ओर से पेट्रोल पंप मालिक को थाने ले जाकर पूछताछ करने की सूचना है। घटना के संबंध में मोहनपुर पंचायत के गंगरहो गांव निवासी मनोज महतो के पुत्र दिलखुश कुमार ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि वह गंगरहो पेट्रोल पंप पर काम कर रहे हैं। बीते नौ महीने से उन्हें मजदूरी नहीं मिली है। जब भी मजदूरी मांगते है तो पेट्रोल पंप मालिक बात को टाल देते है।
गुरुवार को उन्होंने अपने बकाए मजदूरी की मांग की तो पेट्रोल पंप मालिक और मुंशी ने कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। हत्या करने की नियत से बुरी तरीके से मारपीट कर जख्मी कर दिया। आसपास के लोग जब आए तो उसे जख्मी हालत में कमरे से बाहर निकाला। बाद में प्राथमिक उपचार के लिए उसे पीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरो ने बेगूसराय रेफर कर दिया है। इधर पुलिस मामले छानबीन कर रही है।
[ad_2]
Source link