Home Bihar बेगूसराय में भीषण अगलगी, मासूम समेत 5 जख्मी: अग्निकांड की चपेट में आए एक की स्थिति नाजुक, दुकान सहित 2 घर हुए राख

बेगूसराय में भीषण अगलगी, मासूम समेत 5 जख्मी: अग्निकांड की चपेट में आए एक की स्थिति नाजुक, दुकान सहित 2 घर हुए राख

0
बेगूसराय में भीषण अगलगी, मासूम समेत 5 जख्मी: अग्निकांड की चपेट में आए एक की स्थिति नाजुक, दुकान सहित 2 घर हुए राख

[ad_1]

बेगूसराय39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घायल को अस्पताल लाते परिजन। - Dainik Bhaskar

घायल को अस्पताल लाते परिजन।

बेगूसराय में भीषण अग्निकांड के दौरान एक किराना दुकान सहित दो घर जलकर राख हो गया। घटना जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव में सोमवार के सुबह की है। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी। इस दौरान आग से झुलस कर पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में अमित साह की पत्नी निगम देवी, उनका छह माह का पुत्र प्रिंस व रामाशीष साह का 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार का नाम शामिल है।

आग बुझाने के दौरान ग्रामीण रंजन सदा व कलेश्वर सदा भी जख्मी हो गए। सभी जख्मी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्रिंस की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

घर में लगी भीषण आग का दृश्य।

घर में लगी भीषण आग का दृश्य।

ग्रामीणों ने बताया कि रामाशीष साह के किराना दुकान से पहले आग की लपटें उठी। जख्मी निगम देवी ने बताया कि बोर्ड में पहले धुंआ उठने लगा। अपने छह माह के बेटे को घर में सुलाकर चापाकल पर गए हुए थे। तबतक आग की चपेट में पूरे घर आ गए। आग की लपटें तेज हो गयी। वह दौड़कर अपने बेटे को लेने गयी, तबतक वह झुलस चुका था। घर में रह रहे उनका देवर सुमित भी झुलस गया।

बताया जाता है कि पीड़िता के ससुर रामाशीष साह का किराना का दुकान था। घर समेत सारा सामान जल गया। साथ ही राम उदय सदा के घर व उसमें रखे सामान भी जल गए। इस घटना में घर एवं दुकान में रखे किराना का सामान सहित लगभग एक लाख रुपए नगदी के जलने की बात बताई जा रही है। साथ ही एक बाइक भी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इससे अगलगी की बड़ी घटना होने से बच गयी।

घटना के संबंध में नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष अमितकांत ने बताया कि अगलगी की घटना में पांच लोग जख्मी हुए हैं। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here