Home Bihar बेगूसराय में नदी में डूबे तीन किशोर, दो लापता: दाह संस्कार में शामिल होने आए थे, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए

बेगूसराय में नदी में डूबे तीन किशोर, दो लापता: दाह संस्कार में शामिल होने आए थे, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए

0
बेगूसराय में नदी में डूबे तीन किशोर, दो लापता: दाह संस्कार में शामिल होने आए थे, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए

[ad_1]

बेगूसराय3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बेगूसराय में नदी में डूबे तीन युवक। - Dainik Bhaskar

बेगूसराय में नदी में डूबे तीन युवक।

बेगूसराय में दाह संस्कार में शामिल होने आए स्नान करने के दौरान 3 किशोर गंगा नदी के पानी में डूब गए। जिसमें एक एक किशोर को किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट की है।

दरअसल, रविवार को दाह संस्कार में आए तीन युवक नहाते समय गहरे पानी में चले गए। जिसमें एक किशोर को किसी तरह सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया जबकि दो किशोर का अभी तक कुछ अता पता नहीं चल सका। वहीं सूचना मिलने पर तेघरा एएसआई डेविड हांसदा एवं अंचलाधिकारी परमजीत सिरमौर घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से किशोरों की तलाश कर रही है।

अंचलाधिकारी ने एनडीआरएफ टीम को सूचित भी किया। बताते चलें कि समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत ग्राम लोहागीर निवासी रामप्रकाश शर्मा का पुत्र गौतम कुमार एवं प्रमोद शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार दाह संस्कार में आए हुए थे। दाह संस्कार के बाद 5 लड़कों के साथ गंगा में स्नान करने पानी में गया। घाट के बगल में ही काफी गहरे पानी होने की वजह से एक साथ तीन लड़के गहरा पानी में चले गए। जिसमें 18 वर्षीय रितिक रोशन को वहां मौजूद लड़के बचाने में सफल हुए। लेकिन गौतम कुमार एवं मोनू कुमार दोनों गहरे पानी में चला गया।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। गौतम और मोनू दोनों चचेरे भाई थे। गौतम अपने माता पिता का अकेला पुत्र था जो बीए पार्ट वन में पढ़ता था मोनू तीन भाई बहन में से दूसरे स्थान पर था जो इस बार इंटर में शामिल हुआ था। दोनों के पिता बाहर में मजदूरी करते हें। वीरेंद्र शर्मा की मां कि दाह संस्कार में सभी लोग गंगा घाट आए हुए थे। प्रशासन आगे की कार्यवाही में लगी हुई है। समाचार प्रेषण तक तलाश जारी है लेकिन सफलता नहीं मिली।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here