
[ad_1]
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास राष्ट्र्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम का समर्थन करती है। चिराग पासवान ने कहा कि हमने बीजेपी की वजह से द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया है। बल्कि हमने यह फैसला आदिवासी समाज से आने वाली एक महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। जिनका व्यक्तित्व बेहद खास है।

चिराग पासवान ने दिया राजनाथ को जवाब
उन्होंने कहा कि कल भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक चल रही थी। जिसके बाद मुझे भाजपा की ओर से फोन आया। जिसमें उन्होंने कहा कि हम आपको एनडीए का हिस्सा मानते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशी के नाम सामने आ गए हैं। हम ये देखना चाहते थे कि दोनों उम्मीदवारों में कौन बेहतर है। अब यह निर्णय लेगी कि हमें किसे वोट देना है। पूर्व में हमारी पार्टी ने नोटबंदी और भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया है लेकिन बिहार में हमने विपक्ष में रहते हुए भी शराबबंदी का समर्थन किया है। चिराग पासवान ने कहा कि यशवंत सिन्हा हैं लेकिन जिस तरह से हमारे नेता ने कैसे पिछड़े जाति और जन जाति से आने वाले लोगों को आगे बढ़ाया हैं।
राजनाथ सिंंह ने कहा ‘बीजेपी आपको एनडीए का हिस्सा मानती है’
चिराग पासवान ने कहा कि हमलोगों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन किया है। लेकिन हम अकेले चल कर आगे बढ़ने की नीति पर काम कर रहे हैं। चिराग पासवान ने यह भी कहा है कि राजनाथ सिंह ने मुझे फोन किया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी आज भी मुझे एनडीए का हिस्सा मानती है। यहां चिराग पासवान का दर्द सामने आता नजर आया। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने कहा कि हमारी पार्टी आज अकेले चलो की नीति पर आगे बढ़ रही है। साल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं और आगे सही समय पर गठबंधन को लेकर फैसला लेंगे।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
वेब शीर्षक: बीजेपी नहीं आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन, जानिए चिराग ने राजनाथ सिंह को क्या दिया
हिंदी समाचार नवभारत टाइम्स से, टीआईएल नेटवर्क
हिंदी समाचार नवभारत टाइम्स से, टीआईएल नेटवर्क
[ad_2]
Source link