Home Bihar बिहार में श्रद्धा जैसा हत्याकांड: कुल्हाड़ी से काट कर शव के किए कई टुकड़े, फिर खेत में फेंका

बिहार में श्रद्धा जैसा हत्याकांड: कुल्हाड़ी से काट कर शव के किए कई टुकड़े, फिर खेत में फेंका

0
बिहार में श्रद्धा जैसा हत्याकांड: कुल्हाड़ी से काट कर शव के किए कई टुकड़े, फिर खेत में फेंका

[ad_1]

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां शव के कई टुकड़े मिले हैं। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदपुर गांव की है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद गांव पहुंच गए। पुलिस के जवानों और डॉग स्क्वायड की मदद से शव के करीब 6 टुकड़ों को अब तक बरामद किया जा चुका है। शव के बाकी टुकड़ों की तलाश की जा रही है। शव के टुकड़े गांव की ही एक लापता महिला के बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी पहचान से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि डीएनए टेस्ट के बाद ही शव का पता लगाया जा सकेगा।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह शव इसी गांव की नीतीश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी का है। संगीता पिछले 13 मार्च से लापता थी। करीब 6 दिन बाद यानी आज ग्रामीण गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े मानव अंग पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और टुकड़ों को इकट्ठा कर ले गई।

पापा ने कुल्हाड़ी से काटकर की मां की हत्या: मृतक के बच्चे

वहीं लापता महिला के बेटे प्रिंस और प्रियांशु की माने तो उसके पापा ने ही कुल्हाड़ी से काटकर उसकी मां की हत्या कर दी थी। इसके बाद उनके सामने ही शव को कई टुकड़ों में काटकर बोरे में बंद कर कहीं ले जा कर फेंक दिया।

बच्चों के अनुसार, पिता अक्सर नशे में आकर महिला के साथ मारपीट किया करता था। वो महिला को ससुराल से पैसे लाने के लिए बार-बार प्रताड़ित भी करता था। घटना के बाद से ही पिता घर नहीं लौटा है। फरार चल रहा है।

शव के टुकड़े महिला के ही लग रहे: SP

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि शव के टुकड़े गांव की महिला के ही लग रहे हैं। हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच में डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद ली जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। (रिपोर्ट- प्रणय राज)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here