
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
द्वारा प्रकाशित: शिव शरण शुक्ला
अपडेट किया गया शुक्र, 18 मार्च 2022 05:05 PM IST
सार
पटना के नगर निगम क्षेत्र के सात जगहों जैसे ईको पार्क, संजय गांधी जैविक उद्यान के गेट संख्या एक और गेट संख्या दो, मीठापुर, गांधी मैदान के उद्योग भवन के पास सगुना मोड़,और चक बैरिया बस स्टैंड के पास नीरा बिक्री केंद्र खोले जाएंगे।
ख़बर सुनें
विस्तार
यहां खुलेंगे नीरा सेंटर
इन नीरा सेंटर को लेकर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बैठक भी की। बैठक में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पटना के नगर निगम क्षेत्र के सात जगहों जैसे ईको पार्क, संजय गांधी जैविक उद्यान के गेट संख्या एक और गेट संख्या दो, मीठापुर, गांधी मैदान के उद्योग भवन के पास सगुना मोड़,और चक बैरिया बस स्टैंड के पास नीरा बिक्री केंद्र खोले जाएंगे।
सरकार ने बनाई योजना
पटना में नीरा बिक्री के लिए 51 सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटर के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अप्रैल के प्रथम सप्ताह से नीरा की बिक्री होगी। इसके अंतर्गत प्रखंडों मे 44 नीरा बिक्री केंद्र शुरू किए जाएंगे। बैठक में टारगेट के रूप में औसतन 40 से 50 लीटर प्रतिदिन प्रति सेंटर से बिक्री किए जाने का प्लान बनाया गया है। औसतन लगभग 2.10 लाख लीटर प्रति 3 माह में बिक्री की जाएंगी। बैठक में नीरा की गुणवत्ता और मानक का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इसके साथ ही नीरा के फायदे के बारे में भी आम लोगों को बताना है। इसके लिए सभी सेंटरों पर फ्लेक्स लगाने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पटना जिला के बेलछी प्रखंड को छोड़कर 22 प्रखंडों में 22 उत्पादक समूह गठित किए गए हैं। इस रोजगार से जुड़े लोगों के जीविकोपार्जन की योजना से लाभान्वित करने की प्रक्रिया चालू है। इसके लिए सर्वे भी कराया जा रहा है।
चलाया जा रहा है अभियान
जिलाधिकारी ने शराबबंदी को लेकर कार्रवाई की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शराब को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मार्च माह के 30 दिन में 1645 जगह छापेमारी की गई। इस दौरान 608 मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं 657 व्यक्तियों पर शराबबंदी कानून तोड़ने के आरोप में कार्रवाई की गई है। जनवरी से मार्च तक 918 वाहनों की नीलामी के द्वारा 53 करोड़ 84 लाख 9हजार 664 रुपए जमा कराया गया है। पटना सदर अनुमंडल में 404 वाहन की नीलामी हुई है। दानापुर अनुमंडल में 135, बाढ़ अनुमंडल में 41, मसौढ़ी अनुमंडल में 106, पालीगंज अनुमंडल में 30 तथा पटना सिटी अनुमंडल में 202 वाहन की नीलामी की गई।
[ad_2]
Source link