
[ad_1]

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को बिहार के कई जिलों में सामान्य और अधिक बारिश हुई है। आरा-बक्सर, औरंगाबाद में बारिश हुई है। राजधानी पटना में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, जमुई और नवादा में भी बारिश हुई है।
बता दें कि रविवार को वेस्ट चंपारण के बगहा में 40 मिलीमीटर, चनपटिया में 37.2 गौनाहा 31.4 मिलीमीटर दरभंगा जिले के जाले में 292 जबकि पूर्वी चंपारण जिले के महेशी 28.6 ,पताही 24 मोतिहारी 22.1 शिवहर जिले के तरियानी 20.4 एवं डुमरी में 20.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।
इसके अलावा अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, गोपालगंज, सिवान, वैशाली, कैमूर, रोहतास , मुजफ्फरपुर, बांका,गया, नवादा, औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय और जमुई जिले के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई थी।
पूरे बिहार में 36 डिग्री से नीचे रहा तापमान
बारिश के बाद पूरे बिहार के तापमान में भारी गिरावट देखी गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पूरे बिहार का तापमान औसतन 30 डिग्री से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस रहा।
[ad_2]
Source link