Home Bihar ‘बिहार में जितनी भी हत्याएं हो रही हैं, वह राजनीतिक प्रायोजित’, औरंगाबाद में बोले जीतन राम मांझी

‘बिहार में जितनी भी हत्याएं हो रही हैं, वह राजनीतिक प्रायोजित’, औरंगाबाद में बोले जीतन राम मांझी

0
‘बिहार में जितनी भी हत्याएं हो रही हैं, वह राजनीतिक प्रायोजित’, औरंगाबाद में बोले जीतन राम मांझी

[ad_1]

आकाश कुमार, औरंगाबाद: ‘किसी भी व्यक्ति की हत्या एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और बिहार में जितनी भी हत्याएं हो रही हैं, वह राजनीतिक प्रायोजित हैं’, यह बात औरंगाबाद के मदनपुर पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कह कर जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से वोट अपील करने आए थे।


इसी बीच बिहार में हो रही हत्याओं के सवाल पर उन्होंने कह दिया कि अधिकांश हत्याएं न सिर्फ राजनीति से प्रेरित होती हैं, बल्कि इसमें जातीय संघर्ष भी है। पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि यह वह भी मानते हैं कि ऐसा कुछ खेल बिहार में चल रहा है। लेकिन बिहार की सरकार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है।

4 अप्रैल को बिहार विधान परिषद का है चुनाव
गौरतलब है कि रविवार 4 अप्रैल को बिहार विधान परिषद का चुनाव है और इस चुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित कराने के लिए राज्य के बड़े नेताओं का औरंगाबाद में प्रतिदिन दौरा जारी है। इसी क्रम में मांझी औरंगाबाद के मदनपुर आए थे।

हमें विकास का रास्ता चुनना है, जंगल राज का नहीं: नित्यानंद राय
वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी शुक्रवार को औरंगाबाद पहुंचे।, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही उन्होंने प्रेस वार्ता भी की। नित्यानंद राय ने प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी के एमएलसी प्रत्याशी दिलीप सिंह की जीत का दावा किया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए ही RJD पर निशाना साधा। उन्होंने एमएलसी के राजद उम्मीदवार और राजद के पुराने दिनों की याद दिलवाते हुए कहा कि हमें विकास का रास्ता चुनना है, जंगल राज का नहीं।

बिहार में जितनी भी हत्याएं हो रही हैं, वह राजनीतिक प्रायोजित, औरंगाबाद में बोले जीतन राम मांझी

‘बिहार में जितनी भी हत्याएं हो रही हैं, वह राजनीतिक प्रायोजित’, औरंगाबाद में बोले जीतन राम मांझी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here