
[ad_1]
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
द्वारा प्रकाशित: शिव शरण शुक्ला
अपडेट किया गया शनि, 19 मार्च 2022 05:36 PM IST
सार
भाजपा ने यहां से बेबी कुमारी को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। बोचहां विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी होली के मौके का पूरा फायदा उठा रही हैं। वे लोगों को अबीर-गुलाल लगा कर वोट मांग रही हैं।
ख़बर सुनें
विस्तार
भाजपा प्रत्याशी की होली लगातार चल रही है। वे क्षेत्र में जनता के साथ होली खेल रही हैं। इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। बेबी कुमारी ने अपने इस जनसंपर्क अभियान को लेकर कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मेरे साथ-साथ कार्यकर्ताओ पर भरोसा जताया है। ये सीट कार्यकर्ताओ की ही है। उन्होंने कहा कि वे लगातार जनता की सेवा करती रहेंगी। गौरतलब है कि बेबी कुमारी इस सीट पर पहले भी विधायक रह चुकी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि होली के कारण उनका जनसंपर्क ज्यादा बढ़ गया। पर्व पर सभी की खुशी में शामिल होकर अच्छा लग रहा है। जीत को लेकर उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है। लड़ाई में कौन है उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने दावा किया कि वे बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगी।
गौरतलब है कि बिहार की बोचहां विधानसभा सीट विकासशील इंसान पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद खाली हो गई थी। उन्होंने नवंबर 2021 में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी से प्रत्याशी बनाया गया था।
[ad_2]
Source link