
[ad_1]
Lok Sabha Election Survey: 2024 लोकसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त बाकी है। मगर माहौल पूरी तरह चुनावी है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से फायदा होते दिख रहा है। मगर मोदी का जलवा कायम है। देश में भले ही मोदी ही मोदी दिख रहे हैं लेकिन बिहार में चाचा-भतीजे की जोड़ी कमाल करते दिख रही है।

महागठबंधन को 25 सीटें- सर्वे
बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। 2019 में बीजेपी ने 17 सीटों पर दर्ज की थी। जबकि जेडीयू 16 और एलजेपी को 6 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में एक सीट आई थी। मौजूदा हालात में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू अब एनडीए का पार्टनर नहीं है। अब वो यूपीए (महागठबंधन) के साथ हैं। लिहाजा सर्वे में बताया गया है कि बिहार महागठबंधन को लोकसभा सीटों के लिहाज से काफी फायदा होते दिख रहा है। इंडिया टूडे के मूड ऑफ नेशन सर्वे में बताया गया है कि बिहार में इस बार बंपर बढ़त मिलते दिख रही है। यहां इस बार 25 सीटें मिल सकती हैं।
बिहार में बीजेपी को भारी नुकसान
2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए (बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी) को 39 सीटें मिली थी। जिसमें बीजेपी 17, जेडीयू 16 और एलजेपी को 6 सीटें मिली थी। एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। आरजेडी का खाता तक नहीं खुला था। मगर अब हालात बदल गए हैं। अब नीतीश कुमार सात पार्टियों के महागठबंधन के मुख्यमंत्री हैं। जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, हम के साथ लेफ्ट पार्टियां भी शामिल हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान हो सकता है। सर्वे ने इस बात की पुष्टि भी कर दी। जो बीजेपी नेताओं की होश उड़ाने के लिए काफी है।
देश में एक बार फिर मोदी सरकार
सर्वे में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक देश में एक बार फिर मोदी सरकार आएगी। हालांकि एनडीए को सीटों का नुकसान उठाना पड़ेगा। भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को फायदा होते दिख रहा है। हालांकि अब भी वो दहाई के आंकड़े तक ही सीमित दिख रही है। सर्वे में कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पिछली बार के मुकाबले बीजेपी को फायदा हो रहा है। जबकि कुछ राज्यों में काफी नुकसान भी हो रहा है। ‘देश का मिजाज’ के सर्वे में ये बात सामने आई है। न्यूज चैनल ‘आज तक’ के इस सर्वे में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक आज चुनाव हुए तो एनडीए को 298 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, यूपीए के खाते में 153 सीटें जाती हुई दिख रही हैं तो अन्य को 92 सीटें मिल सकती हैं।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
[ad_2]
Source link