
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
द्वारा प्रकाशित: अभिषेक दीक्षित
अपडेटेड बुध, 16 फरवरी 2022 07:09 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि क्या देश के भीतर यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती है? ऐसी मानसिकता से कांग्रेस का कद गिरा है। अगर वे ऐसी भाषा बोलते हैं और ऐसी राजनीति करते हैं तो ‘कांग्रेस मुक्त (भारत)’ की स्थिति बनी रहेगी।
ख़बर सुनें
विस्तार
उन्होंने कहा कि क्या देश के भीतर यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती है? ऐसी मानसिकता से कांग्रेस का कद गिरा है। अगर वे ऐसी भाषा बोलते हैं और ऐसी राजनीति करते हैं तो ‘कांग्रेस मुक्त (भारत)’ की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने पंजाब खो दिया है, उनके लिए कोई मौका नहीं है।
क्या कहा था चन्नी ने?
दरअसल, चन्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम चन्नी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मौजूद हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइये आके इते राज नई करदे। इसके बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं। प्रियंका गांधी खुद ताली बजाती हैं।
वहीं, सीएम चन्नी के इस बयान पर विपक्षी दलों ने भी हमला बोला है। चन्नी के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं, वह भी ‘भैया’ हैं।
सीएम ने किया सफारी का उद्घाटन
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा के राजगीर में वन्यप्राणी (जू) सफारी का उद्घाटन किया। इसके बाद से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। 177 करोड़ की लागत से जू सफारी का निर्माण किया गया है।
[ad_2]
Source link