
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
द्वारा प्रकाशित: सुरेंद्र जोशी
अपडेट किया गया गुरु, 24 मार्च 2022 03:17 PM IST
सार
पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह ने बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है। पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) व गांधी मैदान में स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनका इलाज किया जा रहा है।
ख़बर सुनें
विस्तार
चिकित्सकों का कहना है कि यह फूड प्वॉइजनिंग का मामला लगता है। बच्चों के बीमार होते ही शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग व खाद्य सुरक्षा विभाग मामले की जांच में जुट गया है। 15 बच्चों को पीएमसीएच में भेजा गया है, जिनकी स्थिति थोड़ी ज्यादा खराब थी। बाकी बच्चों को गांधी मैदान में बनाए गए कैंप में ही रखा गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
खाने में यह दिया गया था
बीमार बच्चों का कहना है कि उन्होंने खाने के स्टॉल पर जो खाना मिला था, सिर्फ वही खाया था। उन्हें चावल, दाल, सब्जी और अचार मिला था। बुधवार सुबह नाश्ते में कचौड़ी दी गई थी।
[ad_2]
Source link