
[ad_1]
Bihar News: बिहार में दबंगों ने एक लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की है। घटना वैशाली जिले का राजापाकर थाना इलके की है। बताया जाता है कि शादी समारोह में एक लड़की ने डांस करने से इनकार किया तो दबंगों ने लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की।

हाइलाइट्स
- दबंग मनचलों की खौफनाक करतूत
- शादी समारोह में डांस करने से लड़की ने किया इनकार
- दबंगों ने लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
- गंभीर स्थिति में लड़की को किया गया अस्पताल में भर्ती
राजापाकर थाना इलाके का है मामला
पूरा मामला वैशाली जिले के राजापाकर थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम एक शादी समारोह में DJ पर गांव की महिलाएं और लड़कियां डांस कर रही थी। इसी बीच पड़ोस के रहने वाले 3-4 मनचले डांस के बीच आकर लड़कियों के साथ डांस करने लगे और अश्लील हरकत करने लगे। जिसका लड़कियों ने विरोध किया। इसके बाद मनचले लड़कियों से लड़ने लगे और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि जब लड़की शादी समारोह से भोज खाकर घर के लिए जा रही थी, उस समय भी आरोपी लड़की को रोककर छेड़छाड़ करने लगे। लड़की के चिल्लाने के बाद मनचले उसे छोड़ दिए, जिसके बाद लड़की अपने घर चली गई। घर जाकर घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद वह अपनी दादी के साथ सो गई।
पहले छेड़छाड़ फिर जिंदा जलाने की कोशिश
बताया जा रहा है कि सुबह लड़की जब शौच के लिए घर से निकली तो घात लगाए दो मनचलों ने लड़की को मुंह दबाकर कुछ दूर ले गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। लड़की ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की को छोड़कर फरार हो गए। लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल हाजीपुर में भर्ती कराया।
डीजे पर डांस के लिए हुआ था झगड़ा
वहीं, लड़की के साथ छेड़छाड़ और जिंदा जलाने की खबर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। लड़की का बयान दर्ज करने के लिए पुलिस अस्पताल पहुंची। पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद स्थानीय राजापाकर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि बुधवार रात शादी समारोह में डीजे पर डांस के लिए झगड़ा हुआ था। सुबह जब लड़की शौच के लिए घर से निकली तो दो आरोपी उसे उठाकर कुछ दूर ले गए और जिंदा जलाने की कोशिश किए। पीड़िता अस्पताल में इलाजरत है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
[ad_2]
Source link