
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 15 Feb 2022 06:18 PM IST
सार
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान नीतीश सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि रोकने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की थी।

चिराग पासवान
– फोटो : Amar Ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को पटना पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। चिराग के साथ उनके समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जाने से पहले लोजपा अध्यक्ष ने नीतिश सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताकर बर्खास्त करने की मांग की।
नीतीश सरकार के खिलाफ चिराग पासवान और उनके समर्थकों ने ‘बिहार बचाओ यात्रा’ निकाली थी। चिराग के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता राजभवन की ओर निकले थे, तभी इनकम टैक्स चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता अड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। चिराग पासवान राज्यपाल से मिलकर नीतीश सरकार के बर्खास्तगी की मांग करने वाले थे।
पुलिस का कहना है कि उन्होंने बिहार म्यूजियम के नजदीक प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया था लेकिन उन्होंने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। चिराग के साथ उनके समर्थकों को सचिवालय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेता की रिहा कर दिया गया है। उन्हें निजी मुचलका दाखिल करने के बाद छोड़ा गया है।
पासवान ने सरकार तुरंत बर्खास्त करने की मांग की
वहीं हिरासत में लिए जाने से पहले चिराग पासवान ने कहा कि नीतिश कुमार की सरकार युवाओं को रोजगार देने, कानून व्यवस्था बरकरार और स्वास्थ्य सहित हर मोर्चों पर फेल हो गई है। इस सरकार को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।
[ad_2]
Source link