Home Bihar बिहार: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मोतिहारी, एक की मौत… चार घायल

बिहार: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मोतिहारी, एक की मौत… चार घायल

0
बिहार: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मोतिहारी, एक की मौत… चार घायल

[ad_1]

Motihari Firing News: पूर्वी चंपारण जिले में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में चार युवक घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक मुजफ्फरपुर का रहने वाला था।

Motihari Crime
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में दो गुटों में गोलीबारी हुई। गोलीबारी में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक का नाम प्रिंस कुमार बताया जा रहा है। वह मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। पूरा मामला छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया इलाके का है।बताया जा रहा है कि ढाका-मोतिहारी रोड पर पांच युवक कोल्ड ड्रिंक्स पी रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाश बाइक से मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं गोली लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।

मुजफ्फरपुर का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है वह अपनी बहन की शादी का कार्ड देने मोतिहारी आया था। घायलों में देव कुमार, राजकुमार विराट, यश प्रकाश और विराज शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ एसपी कांतेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि घायल देव कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। देव कुमार के ऊपर 6 से अधिक मामले दर्ज हैं। एसपी के अनुसार, देव ने रविवार को किसी से झगड़ा किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here