Home Bihar बिहार के ‘आम’ लोगों के ‘खास’ प्रयास से बना यह ब्लड सेंटर, एक साल में 3281 लोगों को दिया खून

बिहार के ‘आम’ लोगों के ‘खास’ प्रयास से बना यह ब्लड सेंटर, एक साल में 3281 लोगों को दिया खून

0
बिहार के ‘आम’ लोगों के ‘खास’ प्रयास से बना यह ब्लड सेंटर, एक साल में 3281 लोगों को दिया खून

[ad_1]

मां ब्लड सेंटर ने साल भर में 3281 लोगों की मदद की।

मां ब्लड सेंटर ने साल भर में 3281 लोगों की मदद की।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के ‘आम’ लोग कितना बड़ा सामूहिक काम कर सकते हैं, उस जिद के प्रमाण को अस्तित्व में आए 27 फरवरी को एक साल हो जाएगा। जरूरतमंद को खून देने में पीछे रहने वाले बिहार में कोई एक आदमी ठान ले कि रक्तदान की मुहिम चलानी है तो फिर उसकी निस्वार्थ सेवा में कैसे लोग हाथ पकड़ते बढ़ते चलते हैं…यह उसका भी प्रमाण है। पटना और बिहार के लोगों को समझने में देर नहीं लगेगी कि ‘अमर उजाला’ आम लोगों के प्रयास से, आम लोगों की सहूलियत के लिए शुरू हुए ‘मां ब्लड सेंटर’ की बात कर रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल इसका शुभारंभ किया था। एक साल के अंदर यहां 3684 यूनिट खून रक्तदान के जरिए संग्रहित किया गया और 4464 यूनिट ब्लड 3281 जरूरतमंदों को दिया गया। बिहार के करीब 15 हजार लोगों के साथ देशभर के एक लाख लोगों की निस्वार्थ संस्था ‘मां वैष्णो देवी सेवा समिति पटना’ के इस ब्लड बैंक की पहली वर्षगांठ पर रविवार को आयोजित हो रहे कार्यक्रम में बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल हो रहे हैं।

देशभर के एक लाख लोग इस संस्था के साथ

वैष्णो देवी सेवा समिति ने माता का जागरण कार्यक्रम से अपने सामाजिक गतिविधियों की शुरुआत की। 2009 में अस्तित्व में आई इस संस्था से आज पूरे देश में करीब एक लाख और बिहार में 15 हजार लोग इस संस्था से जुड़े हैं। इस संस्था द्वारा सरकारी अस्पताल की सहायता के लिए 2010 से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जा रहा। आंकड़ों पर गौर करें तो इस संस्था द्वारा अब तक 56 हजार यूनिट ब्लड डोनेट किया गया है। इतना ही नहीं 2018 में एक दिन के अंदर संस्था द्वारा PMCH में सारे 500 यूनिट ब्लड डोनेट करवाया गया। अब तक बिहार में यह रिकॉर्ड है।

हर साल 51 कन्याओं का दहेज मुक्त विवाह

मां वैष्णो देवी सेवा समिति बिहार की बेटियों के लिए भी लगातार अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करवाते रहती है हर साल 51 कन्याओं का दहेज मुक्त विवाह करवाया जाता है अब तक 488 बेटियों का विवाह संपन्न हो चुका है। इसमें से 50 नव दंपति हैं।

12 घंटे के अंदर 100 यूनिट तक ब्लड उपलब्ध करवाने की व्यवस्था

मां बाद ब्लड बैंक से थैलेसीमिया हीमोफीलिया प्लास्टिक एनीमिया और एचआईवी पीड़ितों को निशुल्क एवं जरूरतमंदों को बेहद ही न्यूनतम दर पर ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। प्रबंधन के अनुसार, आपात स्थिति में यह ब्लड बैंक बिहार के सरकारी अस्पतालों को 6 से 12 घंटे के अंदर 100 यूनिट तक ब्लड उपलब्ध करवा सकती है

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here