![बगहा में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प: पुराने विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल बगहा में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प: पुराने विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/02/26/davfdvbdf_1645887333.jpg)
[ad_1]
बगहा35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![बगहा में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/02/26/davfdvbdf_1645887333.jpg)
बगहा में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प।
बगहा में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें महिला समेत क़रीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की है। जहां जमीन के विवाद में लाठी डंडे से जमकर मारपीट की गई। मारपीट का लाइव वीडियो वायरल भी हो गया।
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि ज़मीन को लेकर पुराने विवाद में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से महिला समेत आधा दर्जन घायल लोगों को इलाज के लिए अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें बृजेश सोनी औऱ मनोज वर्मा की गंभीर स्थिति को लेकर बेतिया GMCH रेफर कर दिया गया।
नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुई इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आपको बता दें कि ज़मीन के विवाद में पटखौली के पोखरभिंडा में ख़ूनी संघर्ष के बाद ये 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना है। जब ज़मीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है और यहीं वजह है कि आधा दर्जन लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए।
दो भाइयों के बीच में चल रहा जमीनी विवाद
नगर के शास्त्री नगर में दो सौतेले भाइयों के बीच में यह विवाद वर्षों से चलता आ रहा है। यह जमीन नेशनल हाईवे के किनारे है। दोनों भाई इस जमीन पर अपनी अपनी दावेदारी पेश करते हैं।
[ad_2]
Source link