Home Bihar पीएम मोदी के सामने तेजस्वी यादव ने किया बिहार का बखान, एमवी गंगा विलास क्रूज को बताया दूरगामी सोच का परिणाम

पीएम मोदी के सामने तेजस्वी यादव ने किया बिहार का बखान, एमवी गंगा विलास क्रूज को बताया दूरगामी सोच का परिणाम

0
पीएम मोदी के सामने तेजस्वी यादव ने किया बिहार का बखान, एमवी गंगा विलास क्रूज को बताया दूरगामी सोच का परिणाम

[ad_1]

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक से दूरी बना ली। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली देश की कई अन्य जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई राज्यों के सीएम जुड़े। लेकिन नीतीश कुमार की जगह तेजस्वी यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वसरमा और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने इस योजना को दूरगामी सोच का परिणाम बताया और बिहार का बखान किया।

तेजस्वी ने पीएम मोदी के सामने कहा कि वाराणसी से सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ की शुरुआत हो रही है। यह बड़े हर्ष की बात है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री राज्यों के सीएम और सरकार को धन्यवाद देते हैं। हमारे लिए यह खुशी की बात है कि मां गंगा के जरिए बिहार से गुजरने वाले इस क्रूज के जरिए पर्यटकों को हमारी साझा संस्कृति, आध्यात्म और गौरवशाली इतिहास के परिचय होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि गंगा गिनारे बिहार में 6 जगहों पर यह क्रूज रुकेगा। बिहार के बक्सर, छपरा, पटना, सिमेरा, मुंगेर, सुल्तानगंज, कहलगांव में पर्यटकों को भ्रमण कराया जाएगा। क्रूज चलाने के पीछे पर्यटन को बढ़ावा देना, ट्रांसपोर्ट का एक अन्य विकल्प खोजना और सस्ती माल ढुलाई जैसी दुर्गामी सोच है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here