Home Bihar ‘पापा का ख्याल रखियेगा’, रोहिणी ने बताई लालू यादव की भारत वापसी की डेट

‘पापा का ख्याल रखियेगा’, रोहिणी ने बताई लालू यादव की भारत वापसी की डेट

0
‘पापा का ख्याल रखियेगा’, रोहिणी ने बताई लालू यादव की भारत वापसी की डेट

[ad_1]

पटना: सिंगापुर से आरजेडी प्रमुख लालू यादव ( Lalu Yadav ) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार लालू यादव भारत वापस लौट रहे हैं। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ( Rohini Acharya ) ने ट्वीट कर बताया है कि लालू यादव 11 फरवरी को सिंगापुर से भारत जा रहे हैं। इस दौरान रोहिणी ने आचार्य ने लोगों से भावुक अपील की है। रोहिणी ने लालू यादव का ख्याल रखने के लिए लोगों से अपील की है।

रोहिणी आचार्य बोली- पापा का ख्याल रखेंगे

लालू यादव की बेट रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर आरजेडी प्रमुख के बारे में बड़ी जानकारी दी हैं। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया कि आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं। मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूं। अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा।

दिल्ली में सांसद बेटी मीसा भारती के यहां रहेंगे लालू

जानकारी के अनुसार, लालू यादव सिंगापुर से अपनी सांसद बेटी मीसा भारती के साथ दिल्ली लौटेंगे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रहेंगे, उसके बाद बिहार आएंगे। खबरों की माने तो लालू यादव होली तक पटना आ सकते हैं।

(अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें। )

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here