Home Bihar पटना में अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली: बाइक सवार अपराधियों ने की गोलीबारी, कर्मी घायल; हथियार लहराते हुए फरार

पटना में अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली: बाइक सवार अपराधियों ने की गोलीबारी, कर्मी घायल; हथियार लहराते हुए फरार

0
पटना में अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली: बाइक सवार अपराधियों ने की गोलीबारी, कर्मी घायल; हथियार लहराते हुए फरार

[ad_1]

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पटना के नौबतपुर में पेट्रोल पंप पर गोलीबारी के बाद उमड़ी भीड़। - Dainik Bhaskar

पटना के नौबतपुर में पेट्रोल पंप पर गोलीबारी के बाद उमड़ी भीड़।

पटना के नौबतपुर में गुरुवार की रात अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में पेट्रोल पंप कर्मी अनिल कुमार को गोली लगी और वह बुरी तरह घायल हो गए। जबकि दूसरा अनिल प्रसाद इस गोलीबारी में बाल-बाल बच गया। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिहटा सरमेरा मार्ग पर गोनमा गांव के नजदीक गुरुवार की देर रात बाइक सवार दो अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर जमकर गोलीबारी की।

गोलीबारी में पेट्रोल पंप कर्मी बाला ठाकुर गांव निवासी अनिल कुमार के कमर में गोली लगी और वे वहीं पर गिरकर छटपटा ने लगे। वहीं दूसरी तरफ गोनमा गांव के अनिल प्रसाद बाल बाल बच गए। मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद आराम से हथियार लहराते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पर नौबतपुर थाना के प्रभारी सम्राट दीपक दल बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

नौबतपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गोलीबारी में घायल पेट्रोल पंप कर्मी अनिल कुमार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। मामले की जानकारी देते हुए नौबतपुर प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि गोलीबारी के कारणों की पता लगाया जा रहा है। उन्होंने पेट्रोल पंप के आसपास लगी CCTV कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here