Home Bihar नीतीश को आश्रम भेजने की सालह देने वाले शिवानंद तिवारी गदगद, तेजस्वी को कमान सौंपने पर पढ़िए क्या कहा

नीतीश को आश्रम भेजने की सालह देने वाले शिवानंद तिवारी गदगद, तेजस्वी को कमान सौंपने पर पढ़िए क्या कहा

0
नीतीश को आश्रम भेजने की सालह देने वाले शिवानंद तिवारी गदगद, तेजस्वी को कमान सौंपने पर पढ़िए क्या कहा

[ad_1]

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना वारिस बनाने की घोषणा कर दी। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि 2025 में विधानसभा का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसी बात को आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने राज्य परिषद की बैठक में कही थी तो काफी बवाल हुआ था। तब आरजेडी और जेडीयू में तलवारें खींच गई थी। मगर अब नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा कर दी कि आनेवाले समय में महागठबंधन का चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे।

नीतीश के ‘तेजस्वी ऑफर’ पर शिवानंद ने क्या कहा

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि ‘आज नीतीश जी ने घोषणा कर दी है कि 2025 का बिहार विधानसभा का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यही सलाह पिछले सितंबर में राजद की राज्य परिषद की बैठक में नीतीश जी को मैंने दी थी। उस समय मेरी उस बात पर काफी विवाद पैदा किया गया था। आज नीतीश कुमार ने स्वयं उसकी घोषणा कर दी है।

अंत भला तो सब भला… पूर्णिया की वो रैली, अब 2025 में तेजस्वी की ताजपोशी को बेकरार क्यों दिख रहे नीतीश?

तब शिवानंद ने नीतीश को दिया था ‘आश्रम ऑफर’

आरजेडी राज्य परिषद की बैठक में शिवानंद तिवारी ने कहा था कि ‘नीतीश कुमार आश्रम खोलकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की बात कहते रहे हैं, इसलिए हम नीतीश जी को याद दिला रहे हैं कि आश्रम खोलिए। 2025 में नीतीश जी, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनवाइए और उसके बाद मैं भी आपके साथ आश्रम में चलूंगा, राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।’ वहीं शिवानंद तिवारी ने कहा था कि ‘2025 में तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे। बहुत पहले हम और नीतीश कुमार सोचते थे कि जब बूढ़े होंगे तो एक आश्रम खोलेंगे। जिसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।’

तेजस्वी यादव होंगे 2025 में बिहार के ‘तारणहार’, महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश का ऐलान

तेजस्वी के ‘ऑफर 2025’ पर नीतीश ने कही बड़ी बात

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में महागठबंधन की बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई। मीटिंग में जदयू, राजद कांग्रेस, लेफ्ट की सभी पार्टियों के विधायकों और एमएलसी ने भाग लिया। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि 2025 विधानसभा का चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे पीएम बनने की कोई इच्छा नहीं है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 2025 विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा। मतलब अगर 2025 में महागठबंधन सत्ता में आई तो तेजस्वी यादव ही सीएम बनेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here