![‘नीतीश के मंत्री ने फिर किया सेना का अपमान’, बीजेपी बोली- मुख्यमंत्री जी! कुर्सी के लिए सबकुछ सहेंगे? ‘नीतीश के मंत्री ने फिर किया सेना का अपमान’, बीजेपी बोली- मुख्यमंत्री जी! कुर्सी के लिए सबकुछ सहेंगे?](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-98186096,imgsize-29002/pic.jpg)
[ad_1]
Bihar Politics On Surendra Yadav: नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल आरजेडी कोटे के मंत्रियों द्वारा मुख्यमंत्री पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग तो किया ही जा रहा है। हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ के अलावा भारतीय सेना पर भी गंदे शब्दों का प्रयोग लगातार किया जा रहा है। इसको लेकर बिहार में सियासत तेज है।
![Surendra Nitish Kumar Surendra Nitish Kumar](https://static.langimg.com/thumb/76874587/Navbharat Times.jpg?width=540&height=405&resizemode=75)
भारतीय सेना का अपमान देश की जनता नही सहेगी: मनोज शर्मा
बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना हमारी आन-बान और शान है। इन्हीं की वजह से हम अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। लेकिन, बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव ने जिस तरह से सेना को अपमानित किया है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सुरेंद्र यादव ने सेना के लिए आपत्तिजनक और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है। जिसे लिखा भी नहीं जा सकता है। बीजेपी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि उनके कैबिनेट में इस तरह के व्यक्ति का रहना उनकी गरिमा को धूमिल करता है। ऐसे व्यक्ति को अपने कैबिनेट से बाहर करें, ये लोग मंत्री कहलाने लायक नहीं हैं।
भारतीय सेना में बिहार रेजीमेंट का भी है जलवा: मनोज शर्मा
बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा का कहना है कि भारतीय सेना में बिहार का बड़ा योगदान है। बिहार रेजीमेंट एक बड़ा रेजिमेंट है और ऐसे में बिहार की सरकार के मंत्री का वक्तव्य बहुत ही दिल दुखाने वाला है। इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। सुरेंद्र यादव ने जिस तरह का बयान भारतीय सेना को लेकर दिया है, उसके लिए उन्हें देश की जनता और देश की सेना के सामने माफी मांगनी चाहिए।
राष्ट्रीय जनता दल का संस्कार नहीं बदल सकता
बीजेपी प्रवक्ता का यह भी कहना है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बार-बार कहते हैं कि हम पुरानी गलती को नहीं दोहराएंगे। लेकिन, तेजस्वी यादव के कह देने भर से उनके दल के लोगों का संस्कार नहीं सुधर जाएगा। वह गाहे-बगाहे अपने अमर्यादित और असंस्कारी स्वभाव को दिखा ही देंगे। मनोज शर्मा ने कहा कि तेजस्वी यादव को ये देखना चाहिए कि उनके नेता उनको ही डुबो रहे हैं। देश की जनता को भारतीय सेना में बड़ी आस्था है। ऐसे ही हालात रहे तो लगता है कि राजद के नेता तेजस्वी यादव और आरजेडी, दोनों का लुटिया डुबो देंगे।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
[ad_2]
Source link