Home Bihar नीतीश कुमार की धृतराष्ट्र से तुलना पर बिहार में सियासी ‘महाभारत’ तय, BJP के आरोपों से भड़की JDU

नीतीश कुमार की धृतराष्ट्र से तुलना पर बिहार में सियासी ‘महाभारत’ तय, BJP के आरोपों से भड़की JDU

0
नीतीश कुमार की धृतराष्ट्र से तुलना पर बिहार में सियासी ‘महाभारत’ तय, BJP के आरोपों से भड़की JDU

[ad_1]

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। ताजा मामला राज्य में बढ़ते क्राइम की घटनाओं को लेकर उनकी प्रतिक्रिया की है। विजय सिन्हा ने राजधानी पटना के करबिगहिया में हुई गोलीबारी पर कहा कि मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बने हुए हैं। शासन प्रशासन पूरी तरह से मूक-बधिर बन गया है। मीडिया की जुबान पर लगाम लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की घटना को नहीं रोका गया, तो जनता सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएगी।

‘मीडिया को दबाया जा रहा’
उन्होंने कहा कि प्रेस मीडिया पर भी खबर को दबाने के लिए अंकुश लगाया जाता है। अगर इस तरह की घटना को नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में जनता इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ देगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के गुंडाराज चलाने वालों को सत्ता से बाहर करना होगा।

Bihar Crime : आरा और गया में डबल मर्डर से सनसनी, जानिए बिहार के 5 जिलों की बड़ी घटनाएं
आरा पहुंचे विजय सिन्हा
वहीं, आरा पहुंचे विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के है तीन जमाई हैं। आतंकवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी । विजय सिन्हा ने आरा पहुंचते ही पिछले कुछ दिनों में एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं के शिकार हुए मृतक के परिजनों से मिले। वे कनकपुरी और शीतल टोला मुहल्ले में जाकर परिजनों से मिले। परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। जिस पर लगाम लगाने में सरकार विफल साबित हो रही है।

Ara News: भोजपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी सात गोली

एसपी को हटाने की मांग
विजय सिन्हा ने आरा में बढ़ते अपराध पर कहा की यहां प्रमोटी एसपी को हटाकर एक तेज तर्रार ईमानदार डायरेक्ट आईपीएस एसपी को जिले का कमान देना चाहिए। जो बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के बाद कानून का राज स्थापित करे। सरकार से उन्होंने कहा कि खानापूर्ति का माहौल बनाना बंद कीजिए। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के प्रभाव वाले जिले में हो रही लगातार अपराधिक घटनाओं पर उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि जिस जिले का प्रभार उपमुख्यमंत्री के जिम्मे है, उस जिले में अपराधी बेलगाम हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here