Home Bihar नागालैंड में चिराग ने नीतीश को याद दिला दिया 2020

नागालैंड में चिराग ने नीतीश को याद दिला दिया 2020

0
नागालैंड में चिराग ने नीतीश को याद दिला दिया 2020

[ad_1]

के द्वारा रिपोर्ट किया गया रमाकांत चंदन | द्वारा संपादित ऋषिकेश नारायण सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम | अपडेट किया गया: 3 मार्च 2023, दोपहर 1:45 बजे

Bihar Political News in Hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब पिछले साल NDA का साथ छोड़ रहे थे तो उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने तमतमाते हुए चिराग मॉडल का जिक्र किया था। अब 2020 के बाद आमने-सामने की लड़ाई में चिराग मॉडल एक बार फिर नीतीश पर भारी पड़ गया।

पीएम मोदी चिराग पासवान
पटना: काफी मुश्किल घड़ी में चल रहे नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान ने फिर चौंका दिया। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर चुनावी समर में मात दे दी। यह चिराग पासवान के नीतीश कुमार को चुनावी समर में मात देने की कोई पहली घटना नहीं। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने न केवल अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि नागालैंड में जदयू को राष्ट्रीय पार्टी का टैग हासिल करने से भी वंचित कर दिया। दरअसल जदयू को या तो आठ फीसदी वोट या दो सीटें और छह फीसदी वोट चाहिए था। लेकिन जदयू एक सीट पर जीत के साथ मात्र 3.25 प्रतिशत मत ही हासिल कर सकी।

नागालैंड में चिराग का कमाल

जबकि नागालैंड में चिराग पासवान की पार्टी को दो सीटें हासिल हुईं। पुघोबोतो और टोबु सीट पर लोजपा (रामविलास) का परचम लहराया। लोजपा (रामविलास) नौ विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रही। चिराग पासवान ने पहली दफे नागालैंड में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को उतारा था और पार्टी ने नागालैंड में 8.65 प्रतिशत वोट भी हासिल कर लिया। तीन सीटों के हुए उपचुनाव में पहली बार चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को उनकी राजनीतिक सीमा बताई थी। तब तीन विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों (कुढ़नी और गोपालगंज) पर भाजपा की जीत मिली तो मोकामा में भाजपा को चिराग पासवान के प्रचार प्रसार होने के बाद 63 हजार से ज्यादा मत मिले। यह तब हुआ जब भाजपा ने अंतिम समय में चिराग पासवान से मदद मांगी। वैसी भी मोकामा की जीत को अनंत सिंह की जीत कहा गया। लेकिन भाजपा ने 3 हजार से 63 हजार के मतों का सफर तय कर लिया।
‘राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई मंत्रियों का प्रचार और मिली सिर्फ एक सीट’, बीजेपी ने JDU पर ली जबरदस्त चुटकी

नागालैंड से नीतीश को चिराग ने याद दिलाया 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान चिराग पासवान ने पहली दफा जदयू के खेल को बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के दौरान बिगाड़ा। लोजपा को जदयू का खेल बिगाड़ने के लिए 145 सीटों पर खड़ा होना पड़ा। लोजपा को तब भले तब 5.69 प्रतिशत मत मिले पर उसने जदयू को नंबर वन पार्टी से नंबर 3 की पार्टी बना डाला। वर्ष 2020 के विधान सभा चुनाव के दौरान जदयू का वोट प्रतिशत भी घटा और सीट भी। वर्ष 2020 के चुनाव में जदयू को 15.42 प्रतिशत वोट मिले और मात्र 43 सीटों पर ही जीत दर्ज पाई। इसके बाद नीतीश की पार्टी राज्य में नंबर वन से तीसरे नंबर पर खिसक गई। जबकि वर्ष 2015 के विधान सभा के चुनाव में JDU को 16.53 प्रतिशत वोट मिले थे और उसने 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
राहुल की एंट्री कराएगी तेजस्वी-नीतीश का ‘ब्रेकअप’! चिराग के चाचा ने बताया महागठबंधन सरकार गिराने का प्लान

ये है चिराग पासवान का मकसद

जाहिर है लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की राजनीति के फिलहाल दो मकसद है। पहला पार्टी का विस्तार और दूसरा जदयू के जनाधार को कम से कमतर रखना । इस लक्ष्य के साथ चल रहे चिराग पासवान का काम अभी समाप्त नहीं हुआ है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि चिराग 2024 के लोक सभा चुनाव में जदयू को हर मोर्चे पर परास्त कर अपने दल को अधिक विस्तार देना चाहते हैं। फिलहाल तो नागालैंड का चुनाव सेमीफाइनल था, फाइनल मैच का इंतजार तो चिराग पासवान भी कर रहे हैं जब देश में लोक सभा चुनाव होगा।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here