
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लूर
द्वारा प्रकाशित: सुरेंद्र जोशी
अपडेट किया गया शनिवार, 26 मार्च 2022 10:26 AM IST
सार
दरिंदगी की यह घटना बुधवार को तब हुई जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही थी।आरोपियों ने पीड़िता के साथ लूटपाट भी की। उससे 40 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी झपट ली।
ख़बर सुनें
विस्तार
दरिंदगी की यह घटना बुधवार को तब हुई जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही थी। आधी रात का फिल्म खत्म होने के बाद दोनों थिएटर के बार ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी एक ऑटो वाला आया। उसमें पहले से चार लोग बैठे थे। पीड़िता के मुताबिक उन्होंने ड्राइवर से अस्पताल की तरफ चलने को कहा, तो वह तैयार हो गया।
इसके कुछ देर बाद बाद ड्राइवर ने अचानक रास्ता बदल दिया और रफ्तार भी बढ़ा दी। जब पीड़िता ने ड्राइवर से पूछा कि रास्ता क्यों बदला तो ड्राइवर बोला कि रात में वह रास्ता बंद हो जाता है। इसके बाद उसने ऑटो को श्मशान घाट के पास एक सुनसान जगह पर रोक दिया। इसके बाद चारों लड़कों और ऑटो ड्राइवर ने युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर डराया और फिर महिला डॉक्टर के साथ बारी—बारी से दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़िता डर के मारे बिहार चली गई थी।
बिहार से पीड़िता ने वेल्लूर के पुलिस अधीक्षक राजेश कन्नन को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ खोजबीन कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ लूटपाट भी की। उससे 40 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी झपट ली।
सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला तमिलनाडु विधानसभा में भी उठा। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
[ad_2]
Source link