Home Bihar जहानाबाद में जमीनी विवाद में चली गोलियां: एक व्यक्ति हुआ घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद में जमीनी विवाद में चली गोलियां: एक व्यक्ति हुआ घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

0
जहानाबाद में जमीनी विवाद में चली गोलियां: एक व्यक्ति हुआ घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

जहानाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
जहानाबाद में जमीनी विवाद में चली गोलियां। - Dainik Bhaskar

जहानाबाद में जमीनी विवाद में चली गोलियां।

जहानाबाद शहर में राजा बाजार के मोहल्ले के काली मंदिर के समीप गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। दरअसल, जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कई महीनों से विवाद चला रहा था। बुधवार की शाम सूर्यकांत अपनी जमीन को देखने गया था। तभी 10 से 12 की संख्या में अपराधियों ने गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें सूर्यकांत धीरज उम्र 32 वर्ष गोली लग गया जो गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि व्यक्ति खतरे से बाहर है। पैर में गोली लगी है। इसका इलाज किया जा रहा। यह व्यक्ति गणेश दत्त नगर के निवासी बताया गया।

इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को मिली घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना का कारण क्या है। लेकिन गोली चलाने वाले लोग घटनास्थल से फरार हो गए। जहानाबाद जिले में जमीनी विवाद को लेकर लगातार मारपीट एवं गोलीबारी की घटना हो रही।

जबकि राज्य सरकार द्वारा हर शनिवार को थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें जमीन संबंधी विवाद का निपटारा किया जाता है लेकिन लगता है कि सही ढंग से जनता दरबार का आयोजन नहीं किए जाने के कारण जमीनी विवाद बढ़ता जा रहा है और जमीनी विवाद हिंसक रूप ले रहा है लाठी डंडे से लेकर जमीनी विवाद में गोलीबारी हो रही है।

इसका ताजा उदाहरण आज शाम का राजा बाजार में देखने को मिला जहां जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक पांडे मामले की जांच में जुट गए हैं उन्होंने कहा कि सवा कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्ष के लोगों में विवाद चला रहा था इसी के कारण आज शाम गोलीबारी हुई है इसमें एक व्यक्ति की गोली लगी है मामले की जांच की जा रही है जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी पुलिस द्वारा विवादित जमीन पर 144 भी लगा दिया गया था उसके बाद भी उन लोगों ने कानून को हाथ में लिया है इसलिए उन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here