Home Bihar जयनगर और सतगावां में शर्मसार करने वाली घटना: दहेज हत्या और दुष्कर्म की घटना से लोगों में गुस्सा,विवाहिता का शव कमरे से बरामद

जयनगर और सतगावां में शर्मसार करने वाली घटना: दहेज हत्या और दुष्कर्म की घटना से लोगों में गुस्सा,विवाहिता का शव कमरे से बरामद

0
जयनगर और सतगावां में शर्मसार करने वाली घटना: दहेज हत्या और दुष्कर्म की घटना से लोगों में गुस्सा,विवाहिता का शव कमरे से बरामद

[ad_1]

जयनगर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराते थाना प्रभारी। - Dainik Bhaskar

घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराते थाना प्रभारी।

गरचांच निवासी नासिर मियां के घर से पुलिस ने शनिवार की सुबह एक विवाहिता का शव उसके कमरे से बरामद किया है। विवाहिता की पहचान महताब अंसारी की पत्नी अख्तरी खातून (21) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके बरही थाना क्षेत्र के गडलाही से दर्जनों महिला, पुरुष गरचांच मृतका के ससुराल पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। इस दौरान मृतक के मायके वालों ने ससुराल के घर में आग लगा दी।

जिससे घर में रखें फ्रिज, चावल, दाल, आलू खटिया पलंग सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना की सूचना गांव वालों को मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान गरचांच के ग्रामीणों व मृतक के मायके वालों के बीच जमकर ईंट पत्थर चला। बीच बचाव करने गए कई लोग घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान, एसआई राजेंद्र राणा, सुनील दास सहित अन्य जवानों ने लाठी भांजकर लाेगों को शांत कराया।

दोनों तरफ से चले ईंट पत्थर में कई लोग घायल हो गए। वहीं तीन बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुआ। घटना के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इधर, मृतका अख्तरी खातून के भाई मुजाहिद अंसारी ने थाना में आवेदन देकर पति महताब आलम सहित 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में पति महताब आलम के अलावा देवर शमशाद अंसारी, मझली गोतनी, सास व ताहिर मियां का नाम शामिल है। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले सुबह से ही फरार हैं।
थाना प्रभारी ने कहा- हत्या की आशंका

भाई मुजाहिद अंसारी ने कहा कि 2020 के बाद 3 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। शनिवार को फोन से बताया गया कि उनकी बहन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहां पहुंचे तो देखा कि अख्तरी खातून अपने कमरा के पलंग पर मृत पड़ी हुई है। आरोप लगाया है कि पति, देवर, गोतनी, सास ने हत्या कर दी। थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है।

महिला के साथ दुष्कर्म व नाबालिग के साथ गैंगरेप महिला के साथ दुष्कर्म व नाबालिग के साथ गैंगरेप

  • करचैता में वन पर्यावरण मेला देख लौट रही थीं
  • पीड़िता दोनों बुआ-भतीजी, वीडियो भी बनाया
  • डर के कारण दो-तीन दिन बाद दी जानकारी

सतगावां : थाना क्षेत्र अंतर्गत करचैता में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत रक्षा बंधन सह वन पर्यावरण मेला देख लौट रही एक महिला के साथ दुष्कर्म व एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना 22 फरवरी की शाम की है। घटना के बाद दोनों पीड़िता काफी डरी सहमी होने के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। बाद में शनिवार को घटना की जानकारी परिजनों को हुई जिसके बाद गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पीड़ित महिला व नाबालिग रिश्ते में बुआ व भतीजी है। प्रखंड के एक पंचायत की रहनेवाली पीड़िता ने बताया कि वे लोग रक्षाबंधन सह वन पर्यावरण मेला देखकर लगभग 5 बजे लौट रहे थे।

करचैता जंगल में संध्या 6:30 कोठियार पंचायत के कानीकेंद का 2 युवक जो रिश्ते में भाई लगते थे, के साथ घर लाैट रही थी। इसी बीच करचैता जंगल में गुमटी के समीप 8 से 10 लड़के वहां पहुंच गए और जबरदस्ती उसके भाई को लप्पड़-थप्पड़ करते हुए मारपीट कर भगा दिया।

उन दोनों को पकड़कर जंगल की ओर ले गए। एक लड़कों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। जंगल ले जाकर जबरदस्ती सारा कपड़ा उतार दिया। मोबाइल के जरिये वीडियो बनाते हुए चार युवक ने उसके साथ बारी बारी से गैंगरेप किया।

पीड़िता ने करचैता निवासी शंकर कुमार, देश यादव ,सुजीत कुमार व नीतीश कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने बताया कि इसी दौरान उसके साथ गई रिश्ते में फुआ को दोनैया के साथ मुख्तार मियां ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान मारने की धमकी भी दी थी। जिससे डर गए। घटना की जानकारी 2 से 3 दिन के बाद अपने घरवालों को दी।

पीड़िता की ओर से थाने में अलग-अलग आवेदन देकर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। घटना को लेकर गांव में काफी आक्रोश है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here