![गया: प्रेमी युगल के भागने से मचा हंगामा, बीच में आई पुलिस की जमकर पिटाई, तीन पुलिसकर्मी घायल गया: प्रेमी युगल के भागने से मचा हंगामा, बीच में आई पुलिस की जमकर पिटाई, तीन पुलिसकर्मी घायल](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2020/03/19/750x506/bihar-police_1584604044.jpeg)
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
द्वारा प्रकाशित: अमित मंडल
अपडेट किया गया बुध, 13 अप्रैल 2022 10:02 PM IST
सार
12 अप्रैल की शाम पुलिस को सूचना मिली कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर ताला जड़ दिया है। इसके बाद ही पुलिस यहां पहुंची थी।
ख़बर सुनें
विस्तार
9 अप्रैल को गुरुआ थाना से 20 किलोमीटर दूर बनिया गांव से प्रेमी युगल भाग गए थे। वह ट्रेन से दिल्ली की ओर जा रहे थे। रास्ते में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर टिकट निरीक्षक ने दोनों को पकड़ लिया और दोनों के परिवार को फोन कर सूचना दे दी। लड़का पक्ष का परिवार पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पहले पहुंचा और दोनों को छुड़ा लिया। परिवार वालों ने लड़के (22) को भगा दिया। वहीं, लड़की (20) को अपने साथ बनिया गांव लेकर आ गए और उसके परिवार को सौंप दिया।
युवती के घरवाले लड़के पक्ष के खिलाफ केस करने गुरुआ थाने गए। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। हालांकि, गुरुआ थाने का कहना है कि लड़की पक्ष ने केस नहीं करने की बात कहकर गांव वापस चले गए थे। 12 अप्रैल की शाम पुलिस को सूचना मिली कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर ताला जड़ दिया है।
इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो वह मामले को सुलझाने के लिए बुधवार की दोपहर बनिया गांव पहुंची। वहां बड़ी संख्या में गांव के लोग लड़की पक्ष से रोष जता रहे थे। पुलिस के मनाने पर भी वे बात नहीं मान रहे थे। इस पर जब पुलिस ने थोड़ी सी सख्ती दिखाई तो गांव वालों ने उन्हीं पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले में एएसआई राज कपूर सिंह के अलावा दो पुलिस के दो जवान भी घायल हो गए।
[ad_2]
Source link