
[ad_1]
मोदी को मिलेंगे वोट
गिरिराज सिंह ने कहा कि जितनी गालियां लोगों ने मोदी को दी है। रावण कहा, मौत का सौदागर कहा और कंस कहा। सारी गालियों का जवाब जनता मोदी के पक्ष में वोट करके दिया है। गुजरात में बीजेपी दो तिहाई से सरकार बनाएगी। यही असली जवाब होगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी समाज को तोड़ने के सिवा, हिंदू मुस्लिम में खाई पैदा करने के सिवा कोई और काम नहीं करते हैं।
देश को बांट रहे हैं ओवैसी-गिरिराज
गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी पूरे देश में जिन्ना की तरह बंटवारा करवाने की फिराक में लगे हुए हैं। लगातार विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। विभेद पैदा करने की साजिश कर रहे हैं,। ये बीज बो रहे हैं देश के हर राज्य में, बिहार में भी बीज में बो रहे हैं। देश के लिए ये खतरनाक है। ओवैसी देश के लिए खतरनाक हैं।
कुकर्म का सीएनएफ
गिरिराज सिंह ने कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग की ओर से अल्पसंख्यक वोटों को अपने पाले में करने के लिए कुर्कम का सीएनएफ लिया जा रहा है। कुछ लोग समाज को बांटने के साथ जाति-गोत्र में विभाजित कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों का वोट ले लो और राज करो। चाहे हमें किसी से समझौता करना पड़े? ये देश के राजनीति के लिए साजिश है। जो खतरनाक है। जिस दिन भारत के अंदर बहुसंख्यक की आबादी गिर जाएगी, भारत में सामाजिक समरसता और लोकतंत्र दोनों में खतरे में पड़ जाएगा।
[ad_2]
Source link