Home Bihar कांग्रेस तेजस्वी को किनारे कर रही थी, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गेंद डिप्टी सीएम के पाले में डाल दी।

कांग्रेस तेजस्वी को किनारे कर रही थी, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गेंद डिप्टी सीएम के पाले में डाल दी।

0
कांग्रेस तेजस्वी को किनारे कर रही थी, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गेंद डिप्टी सीएम के पाले में डाल दी।

[ad_1]

जमुई में मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल हुए, फिर पत्रकारों से बात की।

जमुई में मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल हुए, फिर पत्रकारों से बात की।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कांग्रेस के सपनों पर ‘कुठाराघात’ कर दिया है। जिस समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सदाकत आश्रम में संवाददाताओं को बता रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें समाधान यात्रा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का भरोसा दिलाया है, उसी आसपास मुख्यमंत्री ने यह गेंद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पाले में डाल दी थी। मुख्यमंत्री शनिवार को भागलपुर-जमुई में समाधान यात्रा पर थे। मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा तो उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम से पूछ लीजिए। नए तरह का एलायंस हुआ है तो किस साइड कितना होगा, वह तय कर लेंगे। हम तो वेट ही कर रहे हैं। जो भी तय करेंगे, हम बता देंगे।

अब तो कांग्रेस को भी मानना होगा- तेजस्वी भव:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ताकत देना एक बार फिर शुरू कर दिया है। बीच में ऐसा लगा था कि वह थोड़ा किनारे हो रहे, लेकिन यह भ्रम के अलावा कुछ नहीं निकला। इस भ्रम के चक्कर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव के सवाल पर यह तक कह दिया था कि नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री ही तय करेंगे, कोई और नहीं। शनिवार को भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यही बात दुहरा रहे थे, जबकि उधर मुख्यमंत्री जमुई में पत्रकारों को बता रहे थे कि जो भी तय करना है, वह कांग्रेस को भी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से ही बात करने की सलाह दे रहे थे। साफ कह रहे थे कि वही तय करेंगे।

मदनी के बयान पर बोले- हम जाति-धर्म की राजनीति नहीं करते

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के हिंदू-मुस्लिम को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हमलोग यात्रा पर हैं। मुझे ऐसे किसी बयान के बारे में जानकारी नहीं है। हमलोग जाति-धर्म की राजनीति नहीं करते हैं। हमलोग सभी को एक साथ लेकर चलते हैं। बिहार में हमलोगों ने सभी के हित में काम किया है और आज भी कर रहे हैं। कौन क्या बोलता है, इससे हमको कोई मतलब नहीं है। हमने ऐसे किसी बयान को देखा भी नहीं है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here