
[ad_1]

बिहार के नालंदा निवासी कपिल देव प्रसाद को बावन बूटी के लिए पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नाम इस बार तीन पद्मश्री पुरस्कार रहे। एक तो सुपर 30 के चर्चित चेहरे आनंद कुमार। बाकी दो ऐसे चेहरे, जिनकी चर्चा खास अवसरों पर ही होती थी और वह भी सीमित। एक हैं कपिलदेव प्रसाद और दूसरी सुभद्रा देवी। इन दो बिहारियों को जिन कलाओं के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा रहा, वह कला भी अब इन पुरस्कारों से जानी जाएगी। कपिलदेव प्रसाद को बावन बूटी और सुभद्रा देवी को पेपरमेसी कला के लिए पद्मश्री मिला है। इन दोनों विधाओं को पहली बार पद्मश्री के जरिए अलग तरह की पहचान भी मिल गई है। इस स्टोरी में जानते हैं कौन हैं कपिलदेव प्रसाद और क्या है बावन बूटी?
[ad_2]
Source link