Home Bihar औरंगाबाद के बर्मा खुर्द पंचायत की मुखिया रूपा पासवान का होगा सम्मान

औरंगाबाद के बर्मा खुर्द पंचायत की मुखिया रूपा पासवान का होगा सम्मान

0
औरंगाबाद के बर्मा खुर्द पंचायत की मुखिया रूपा पासवान का होगा सम्मान

[ad_1]

औरंगाबाद:औरंगाबाद की दो महिला मुखिया को अच्छा काम करने का इनाम मिलने वाला है। इनाम में इन्हे राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार मिलेगा। साथ ही दोनों के पंचायतों को विकास कार्य के लिए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 50-50 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएंगी। यह पुरस्कार भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से 17 से 21 अप्रैल तक नई दिल्ली में पंचायती राज व्यवस्था पर आहूत राष्ट्रीय कार्यक्रम के दिया जाएगा।

बेहतर करने वालों को सम्मान

पंचायती राज व्यवस्था के तहत केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करनेवाले देश भर के पंचायतों को हर साल राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके लिए मंत्रालय द्वारा पंचायतों से अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए आवेदन लिए जाते है। आवेदन के आधार पर पंचायतों के बेहतर कार्य की स्क्रीनिंग की जाती है। इस वर्ष के घोषित पुरस्कारों के अनुसार औरंगाबाद के दो पंचायतों के साथ ही बिहार के कुल 48 पंचायत प्रतिनिधियों को यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मुखिया इंद्र मोहन को चौधी बार नेशनल अवार्ड, जानिए क्यों मिल रहा भरथीपुर पंचायत को पुरस्कार

बर्मा खुर्द की मुखिया को पुरस्कार

गोह प्रखंड के बर्मा खुर्द पंचायत की मुखिया रूपा पासवान को गुड गवर्नेंस के कार्य के लिए यह इनाम मिल रहा है। वे पूर्व में औरंगाबाद जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। राजनीति में उनका अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है। वे अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। वे राजद की वरीय महिला नेत्री हैं और औरंगाबाद जिले की महिला राजनीतिज्ञों में वह एक सम्मानित व्यक्तित्व हैं। वर्तमान में वें राजद के जिला संगठन की उपाध्यक्ष भी हैं। पहले वे राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष भी रही हैं। बर्मा खुर्द पंचायत की मुखिया निर्वाचित होने के बाद से उन्होने अपने पंचायत के सभी गांवों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को लागू किया।

बिहार के 22 मुखिया एवं 10 जिप अध्यक्ष दिल्ली में होंगे सम्मानित, देख लीजिए पूरी लिस्ट यहां

पंचायत में किया विकास

पंचायत में हर घर नल जल, हर गली में नाली, पीसीसी सड़क, सोलर लाइटिंग लगवाया। पंचायत में लोहिया संपूर्ण स्वच्छता योजना के तहत शौचालय निर्माण एवं डस्टबिन वितरण जैसे कार्य किए। उनके पंचायत में पंचायत सरकार भवन भी बनकर लगभग तैयार है। उनकी दिली ख्वाहिश है कि पंचायत सरकार भवन के उद्घाटन का कार्य केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों ही संपन्न हो। इन सभी कार्यों को संपन्न कराने में उन्होंने गुड गवर्नेंस यानी सुशासन की पंचायत में अमिट छाप छोड़ी है।

UP Nikay Chunav: कुशीनगर में 3 नगर पालिका और 10 नगर पंचायत सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज

जनता का पुरस्कार है-मुखिया

मुखिया ने इस पुस्कार का श्रेय अपने पंचायत के नागरिकों को दिया है। वे कहती है कि यह सम्मान उनका सम्मान नहीं बल्कि पंचायत के हर नागरिक का सम्मान है। पंचायत के हर विकास कार्य में नागरिकों ने अड़ंगा डालने के बजाय उन्हे बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। पंचायत में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उन कार्यों में जनता का भरपूर सहयोग रहा है। इस नाते यह पुरस्कार उनका नहीं जनता का है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here