Home Bihar एमएलसी सीट नहीं देने पर भड़के साहनी: बोले- ‘हिटलरशाही’ नहीं चलेगी, मांझी-साहनी की वजह से ही चल रही बिहार सरकार

एमएलसी सीट नहीं देने पर भड़के साहनी: बोले- ‘हिटलरशाही’ नहीं चलेगी, मांझी-साहनी की वजह से ही चल रही बिहार सरकार

0

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:36 PM IST

सार

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए में चल रही उठापटक के बीच विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने आज भारतीय जनता पार्टी और जदयू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दोनों पार्टी को हिटलरशाही नहीं करने की हिदायत दी।

ख़बर सुनें

बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव( एमएलसी) में सीट नहीं मिलने के कारण विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने आज भारतीय जनता पार्टी और जदयू पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 24 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मुकेश साहनी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि बिहार में सरकार मांझी-साहनी की वजह से ही खड़ी है। यदि भाजपा और जदयू वालों को लगता है कि वे बहुत शक्तिशाली हैं तो यह ‘हिटलरशाही’ नहीं चलेगी। हमने अपने दम पर सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

भाजपा 13 पर तो जदयू 11 पर लड़ेगी चुनाव
बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि बिहार विधान परिषद चुनाव में 13 सीटों पर भाजपा और 11 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ेगी। भाजपा अपने खाते से एक सीट केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की रालोजपा को देगी। सूत्रों के मुताबिक, जदयू अपने खाते से एक सीट एचएएम को दे सकती है। वहीं, राजद-कांग्रेस के गठबंधन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि एमएलसी का चुनाव राजद अपने बलबूते पर लड़ेगी। 

24 सीटों पर होना है चुनाव 
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है। इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी चल रही थी। उत्तर प्रदेश में जब से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं बनी, तो कयासों का दौर शुरू हो गया।

राजद और कांग्रेस में नहीं बनीं बात
बिहार में 24 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले महागठबंधन में बड़ी फूट हुई है। शनिवार को सीटों के तालमेल पर बातचीत करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा दिल्ली पहुंचे। रविवार को पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, डॉ. मदन मोहन झा और अजीत शर्मा की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मीटिंग फिक्स हुई। इसके बाद भी लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने एलान कर दिया कि एमएलसी चुनाव में राजद का कांग्रेस से तालमेल नहीं हो सका है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here