Home Bihar इंगेजमेंट से पहले रचाई शादी: दुल्हन की मां अंतिम सांसें गिन रही थीं, गया में अस्पताल के ICU में शादी

इंगेजमेंट से पहले रचाई शादी: दुल्हन की मां अंतिम सांसें गिन रही थीं, गया में अस्पताल के ICU में शादी

0
इंगेजमेंट से पहले रचाई शादी: दुल्हन की मां अंतिम सांसें गिन रही थीं, गया में अस्पताल के ICU में शादी

[ad_1]

गया के अस्पताल में हुई शादी।

गया के अस्पताल में हुई शादी।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

होइहि सोइ जो राम रचि राखा…सच ही है। वरना, 26 दिसंबर को चांदनी का छेका (इंगेजमेंट) होना था लेकिन 25 दिसंबर को शादी हो गई। छेका तय करने वाली दुल्हन की मां पूनम कुमारी वर्मा अस्पताल में अंतिम सांसें गिन रही थीं तो इच्छा जताई कि बेटी की शादी देखना चाहती हूं। डॉक्टरों ने पूनम को कुछ घंटे का मेहमान बताया तो दोनों पक्ष के कुछ लोग जुटे और आईसीयू (ICU) में ही शादी रचा दी गई। शादी देखने के बाद बेटी चांदनी और इंजीनियर दामाद सुमित गौरव ने पूनम का आशीर्वाद लिया। इशारों में कुछ मिनट बातें कीं। और, यादगार के लिए वहीं एक-दो ग्रुप फोटो लिया। कुछ देर बाद सचमुच पूनम दुनिया से विदा हो गईं। गया में यह शादी भले ही बेहद कष्टप्रद माहौल में हुई, लेकिन परिवार के सभी सदस्यों को संतोष है कि दुल्हन की मां की अंतिम इच्छा किसी तरह पूरी हो गई।

बेटी की शादी कर लाल जोड़े में मां दुनिया से विदा
गुरारू प्रखंड के बाली गांव निवासी ललन कुमार (आर्मी से सेवानिवृत) की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा (एएनएम) कोरोना काल से बीमार थीं। हार्ट की भी मरीज हो गई थीं। पिछले दिनों उन्हें मजिस्ट्रेट कॉलोनी के सामने स्थित अर्श हॉस्पिटल में भर्ती की गई थीं। उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे थे। रविवार को उन्हें जब अब-तब का मान लिया गया तो आननफानन में परिवार वालों ने पूनम की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए चांदनी की शादी करा दी। पूनम की तबीयत के कारण ही खरमास में शुभ कार्य वर्जित रहने के बावजूद पहले 26 दिसंबर, यानी आज इंगेजमेंट की तारीख रखी गई थी। जब मां ने बेटी की शादी अपनी आंखों के सामने देखने की इच्छा जताई तो छेका की जगह शादी ही करा दी गई। शादी के करीब दो घंटे बाद पूनम दुनिया छोड़ गईं। घर वालों ने सुहागन पूनम को लाल जोड़े में ही अंतिम विदाई दी।

विस्तार

होइहि सोइ जो राम रचि राखा…सच ही है। वरना, 26 दिसंबर को चांदनी का छेका (इंगेजमेंट) होना था लेकिन 25 दिसंबर को शादी हो गई। छेका तय करने वाली दुल्हन की मां पूनम कुमारी वर्मा अस्पताल में अंतिम सांसें गिन रही थीं तो इच्छा जताई कि बेटी की शादी देखना चाहती हूं। डॉक्टरों ने पूनम को कुछ घंटे का मेहमान बताया तो दोनों पक्ष के कुछ लोग जुटे और आईसीयू (ICU) में ही शादी रचा दी गई। शादी देखने के बाद बेटी चांदनी और इंजीनियर दामाद सुमित गौरव ने पूनम का आशीर्वाद लिया। इशारों में कुछ मिनट बातें कीं। और, यादगार के लिए वहीं एक-दो ग्रुप फोटो लिया। कुछ देर बाद सचमुच पूनम दुनिया से विदा हो गईं। गया में यह शादी भले ही बेहद कष्टप्रद माहौल में हुई, लेकिन परिवार के सभी सदस्यों को संतोष है कि दुल्हन की मां की अंतिम इच्छा किसी तरह पूरी हो गई।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here