
[ad_1]
Chirag Paswan met Amit Shah: दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख सह सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री को बिहार के वर्तमान हालात से अवगत कराया। इसके अलावा बिहार को लेकर कई मांग रखी।
बिहार की जनता वर्तमान सरकार से डरी हुई है : चिराग पासवान
सारण में जहरीली शराब कांड की भी जानकारी दी
चिराग पासवान ने अमित शाह को सारण जिले में जहरीली शराब से हुई मौत की भी जानकारी दी। चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि छपरा में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की जानें चली गई। लेकिन इस मामले में भी नीतीश सरकार तथ्य को छुपाने में जुटी है। चिराग पासवान ने कहा कि सारण में जहरीली शराब से डेढ़ सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गरीब एवं कमजोर वर्ग से आते थे। चिराग पासवान ने अमित शाह को यह भी बताया कि जब वह पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे तब उन्हें यह जानकारी दी गई थी कि प्रशासनिक संरक्षण में वहां शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इसके अलावा जिला के मसरख थाना क्षेत्र से जब्त स्पिरिट का गायब होना भी कई सवालों को जन्म दे रहा है।
बिहार में अभिलंब राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए की जाए कार्रवाई
चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। चिराग पासवान का कहना है कि बिहार की स्थिति बेहद गंभीर और चिंता पैदा करने वाली है। बिहार में कानून का राज खत्म हो चुका है और बालू माफिया शराब माफिया भू माफिया और अपराधी सरकार के संरक्षण में खुलकर अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। चिराग पासवान ने अमित शाह को यह भी जानकारी दी कि बिहार में अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों की हर रोज हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर भी अत्याचार किए जा रहे हैं। चिराग पासवान ने अमित शाह को अरवल थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी को जिंदा जला कर मार डालने की घटना की भी जानकारी दी।
रिपोर्ट: नीलकमल
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
[ad_2]
Source link