Home Bihar अदालत जा रहे दो कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार: अकोढ़ीगोला में दिखी बड़ी लापरवाही, कई गांवों में खोजते रहे, नहीं मिले कैदी

अदालत जा रहे दो कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार: अकोढ़ीगोला में दिखी बड़ी लापरवाही, कई गांवों में खोजते रहे, नहीं मिले कैदी

0
अदालत जा रहे दो कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार: अकोढ़ीगोला में दिखी बड़ी लापरवाही, कई गांवों में खोजते रहे, नहीं मिले कैदी

[ad_1]

रोहतास5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के नासरीगंज थाना के पुलिस वाहन द्वारा न्यायालय ले जाने के दौरान दो कैदी मधुरामपुर मोड़ से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है। पुलिस वाहन से पांच कैदी में से तीन को देखते ही पुलिस के होश उड़ गए कि आखिर दो कैदी फरार कैसे हो गए।

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि नासरीगंज पुलिस हरिहर गंज निवासी रूपेश चौधरी व अकाश कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया था। नासरीगंज पुलिस पांच अपराधियो को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन से अकोढ़ी गोला के रास्ते एसआई शेराज खां व पुलिस बल के साथ पांच कैदियों को पुलिस वाहन से शुक्रवार को न्यायालय मे प्रस्तुत करने ले जा रहे थे।

इस क्रम में बाजार स्थित मधुरामपुर मोड के समीप एसआई ने देखा कि कैदी की गिरफ्तारी जप्ती व प्रस्तुत कगजात की फाईल थाने पर ही छूट गई है। पुलिस वाहन को बाजार स्थित मधुराम पुर मोड के समीप खडी कर उक्त कागजात को लाने के लिए एक पुलिसकर्मी को नासरीगंज थाना भेज दिया। पुलिस बल कैदी की निगरानी में लगे हुए थे। इस बीच दो कैदी हथकड़ी सरका कर फरार हो गए। जब पुलिस ने दो को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस अगल-बगल फरार कैदी की खोज बिन करती रहे, मगर उनका अता-पता नहीं चल पाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस वाहन से दोनों कैदी का फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच कर अगल बगल गांव में तलाशी ली, लेकिन दोनो कैदियों का कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस दोनों कैदियों पर प्राथमिकी दर्ज गिरफ्तारी के लिए लग चुकी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here