![बिहार: अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का समन, जेडीयू बोली- खतरे में भारत का संविधान और लोकतंत्र बिहार: अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का समन, जेडीयू बोली- खतरे में भारत का संविधान और लोकतंत्र](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-99520427,imgsize-566255/pic.jpg)
[ad_1]
विपक्षी एकता देख तिलमिला गई है बीजेपी: ललन सिंह
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने यह भी कहा कि 11 और 12 अप्रैल को विपक्षी दलों की एकता के लिए सकारात्मक पहल होते ही तिलमिलाई भाजपा सरकार के दिलों-दिमाग में बदले कि भावना भड़क उठी है। इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसियों के द्वारा नोटिस भेजा गया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के पूंजीपति मित्रों द्वारा किया गया 81,000 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट घोटाला उन्हें दिखाई नहीं देता है।
2024 में देश होगा भाजपा मुक्त : ललन सिंह
जदयू नेता राज्यसभा सांसद ललन सिंह ने कहा कि देश में विपक्षी नेताओं पर एकतरफा करवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। किसी भी लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। लेकिन भाजपा इस आवाज को दबाकर मौलिक अधिकारों पर हमले कर रही है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। देश की सविंधान और लोकतंत्र को फासीवादी ताकतों से बचाने के लिए हम कृतसंकल्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं। देश की जनता अब इनके असलियत को समझ चुकी है, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा मुक्त भारत होगा।
(अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तोकृपया यहां क्लिक करें। )
[ad_2]
Source link