![Bihar : मुजफ्फरपुर में विवाहिता की फंदे से झूलती मिली लाश, मायके वाले बोले- कार नहीं देने पर बेटी को मार डाला Bihar : मुजफ्फरपुर में विवाहिता की फंदे से झूलती मिली लाश, मायके वाले बोले- कार नहीं देने पर बेटी को मार डाला](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/04/13/750x506/muzaffarpur-news_1681378013.jpeg)
[ad_1]
![Bihar : मुजफ्फरपुर में विवाहिता की फंदे से झूलती मिली लाश, मायके वाले बोले- कार नहीं देने पर बेटी को मार डाला बिहार: मुजफ्फरपुर में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, माता-पिता बोले- ससुराल वालों ने मार डाला](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/04/13/750x506/muzaffarpur-news_1681378013.jpeg?w=414&dpr=1.0)
पति निक्की के साथ दिव्या की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में विवाहिता की लाश मिली है। कमरे में उसक लाश फंदे से लट रही थी। युवती के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि उसका दामाद लगातार बिजनेस में पैसे और कार की मांग करता था। नहीं देने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना कुढ़नी थाना अंतर्गत तुर्की ओपी स्तिथ मठ के समीप की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपस के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर ले लिया है। मृत युवती की पहचान निक्की कुमार की पत्नी दिव्या (27) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मृत विवहिता के मायके वाले दहेज हत्या का आरोग लगा रहे हैं। उनकी शिकायत पर आरोपी पति निक्की कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
दोनों ने 2016 में लव मैरिज की
इधर, मृत विवाहिता के भाई राजवीर ने बताया की निक्की अखाराघाट रोड इलाके में रहता था। इसी दौरान उसका हमलोगों के घर पर आना-जाना भी था। 2016 में दिव्या इंटर में पढ़ती थी। वह भी इंटर में था। दोनो कोचिंग जाने के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद निक्की उसे अपने घर लेकर चला गया। कुछ साल तक शादी ठीक चला। डेढ़ साल पहले एक बेटा हुआ। इसी बीच निक्की, दिव्या से बिजनेस के लिए पैसे और नौकरी की मांग करने लगा। दिव्या मना करती थी तो वह प्रताड़ित करता था। मायके वालों ने आरोप लगाया कि बुधवार रात को निक्की ओर दिव्या के बीच विवाद हुआ। दिव्या ने विरोध किया तो निक्की ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे मार डाला। इतना ही नहीं आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया।
[ad_2]
Source link