Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े CSP स्टाफ की गोली मारकर हत्या: 1.80 लाख रुपए की लूट; विरोध में NH पर हंगामा, टायर जलाकर आगजनी की

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े CSP स्टाफ की गोली मारकर हत्या: 1.80 लाख रुपए की लूट; विरोध में NH पर हंगामा, टायर जलाकर आगजनी की

0
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े CSP स्टाफ की गोली मारकर हत्या: 1.80 लाख रुपए की लूट; विरोध में NH पर हंगामा, टायर जलाकर आगजनी की

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े CSP स्टाफ की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सकरा थाना क्षेत्र के रामनगर की है। विकास कुमार (22) रामनगर में सेंट्रल बैंक के सीएसपी में काम करता है।

आज वह सीएसपी में साफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे। एक ने उसपर पिस्टल तान दिया। कहा की जल्दी से कैश निकालो। विकास ने इसका विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की।

तभी एक अपराधी ने पिस्टल निकालकर उसपर फायर कर दिया। गोली उसके सीने के समीप लगी और वह गिर गया। अपराधियों ने काउंटर से 1.80 लाख रुपए लूट लिए और भाग निकला।

आक्रोशित ने सिहो चौक को किया जाम

गोली चलने की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। विकास को सकरा हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन, उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सकरा थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी अबु सैफी मुर्तुजा मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। वहीं स्थानीय लोगों ने सिहो चौक NH-28 को जाम कर दिया। टायर जलाकर आगजनी करते हुए बवाल करने लगे।

छह महीने से काम कर रहा था विकास

रामनगर में पूजा कुमारी के नाम पर सेंट्रल बैंक का सीएसपी है। विकास सकरा के सरैया का रहने वाला है। पूजा के पति दिलीप कुमार ने बताया की विकास पिछले छह महीने से काम कर रहा था।

वह कैश लेनदेन और कागजात भी देखता था। आज वह ऑफिस में साफ सफाई कर रहा था। तभी अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

काफी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स

स्थिति अनियंत्रित होने की सूचना पर डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है। जाम करने वाले लोगों को समझाकर शांत किया जा रहा है।

हालांकि लोग काफी अक्रोशित हैं और अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी समझाने में जुटे हैं। फिलहाल एनएच पूरी तरह जाम है। वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here