[ad_1]
अमदाबाद प्रखंड के हरदेव टोला, चौक चामा, भगवान टोला, घीसू टोला, तेजू टोला, लक्खी टोला, नया टोला, गदाई दियारा, गोपी टोला, गोविंदपुर बहरसाल, भारत टोला, कीर्ति टोला, घेरा गांव, मुरली राम टोला जैसे कई गांव हैं। जहां आवागमन का एक मात्र जरिया नाव है। यही कारण है कि यहां शादी समारोह हो तो आने-जाने में दिक्कतों को देखते हुए लड़के वालों की ओर से नाव की शर्त रखी जाती है। नाव लड़की वालों के घर है या नहीं ये भी पूछा जाता है।
दुर्गापुर और करीमुल्लापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह की मानें तो नदी के किनार घर होने की वजह से ऐसा होता है। हर साल के चार महीने नाव से ही जिला मुख्यालय तक आना जाना होता है। यही वजह है कि दर्जनों गांव में लोग अपनी बेटी के ब्याह पर दहेज में दामाद को नाव देते हैं। नाव दहेज में लेने का यहां रिवाज है। जिससे दुल्हन अपने हमसफर के साथ बाढ़ या बरसात में आवाजाही कर सकें।
[ad_2]
Source link