![सीतामढ़ी : पिता ने दी 12 साल की बेटी की बलि, खून के धब्बों ने खोला राज, बेटियां पसंद नहीं, इसलिए मार डाला सीतामढ़ी : पिता ने दी 12 साल की बेटी की बलि, खून के धब्बों ने खोला राज, बेटियां पसंद नहीं, इसलिए मार डाला](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2022/05/08/750x506/murder-in-udaipur_1652002029.jpeg)
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
द्वारा प्रकाशित: सुरेंद्र जोशी
अपडेट किया गया मंगल, 10 मई 2022 12:43 PM IST
सार
आरोपी इंदल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को बेटियां पसंद नहीं थी। वह अक्सर उनके शादी-ब्याह को लेकर परेशान रहता था।
ख़बर सुनें
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले से हैरान करने वाली खबर आई है। एक पिता ने अपनी ही 12 साल की बेटी की बलि दे दी। बेटी की नृशंस हत्या के बाद उसने उसके शव को जला डाला, लेकिन घर में गिरे खून के धब्बों ने राज खोल दिया। आरोपी की तीन बेटियां हैं। उसे बेटियां पसंद नहीं है, इसलिए एक बेटी को मार डाला।
यह घटना सीतामढ़ी जिले के कुशमारी पंचायत के फरौलिया टोला में हुई। इसका पता तब चला जब घर से बच्ची के गायब होने की खबर फैली। आसपास की बस्तियों व टोलों में भी यह बात फैली। इसके बाद गांव के बाहर एक शव जलाए जाने की खबर मिली।
इसके बाद गांव के लोगों ने बताया कि गांव का इंदल महतो झाड़फूंक करने वालों व तांत्रिकों के चक्कर में रहता है। लापता बेटी उसी की है, इसलिए उस पर ही शक है। लोग घर पहुंचे तो महतो के घर में लकड़ी की चौकी पर खून के धब्बे दिखे। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ-पांव बांधने के बाद पुलिस को खबर की। पुलिस ने महतो को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
पत्नी ने कहा- बेटियों की हत्या की धमकी देता था
आरोपी इंदल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को बेटियां पसंद नहीं थी। वह अक्सर उनके शादी-ब्याह को लेकर परेशान रहता था। कहा करता था कि बेटियों को जान से मार देंगे। महतो की तीन बेटियां थी। बड़ी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी को लेकर पत्नी मायके गई थी। तीसरी बेटी घर में पिता के साथ थी। इसी दौरान उसने उसकी नृशंस हत्या कर दी।
[ad_2]
Source link