[ad_1]
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के सिमरी में नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भुवनेश्वर साह के पुत्र गोविंद कुमार (20)के रुप हुई है। वह लखनदेई नदी में नहाने गया हुआ था।
इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे चला गया। जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने उसका शव पानी से निकाला। सूचना मिलने पर औराई थानेदार राजेश कुमार मौके पर पहुंचे।
आसपास के लोगों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि परिजन का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है।
इसी आधार पर FIR दर्ज किया जाएगा। मृतक के परिजन सुरेंद्र साह ने बताया कि लड़का गांव में मेहनत मजदूरी करता था। उसके पिता शादी ब्याह में खाना बनाने का काम करता थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था।
[ad_2]