![क्या केंद्र में जाएंगे नीतीश?: ललन सिंह ने ट्वीट कर बढ़ाया सस्पेंस, वीडियो भी किया साझा क्या केंद्र में जाएंगे नीतीश?: ललन सिंह ने ट्वीट कर बढ़ाया सस्पेंस, वीडियो भी किया साझा](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2022/04/03/750x506/nitish-kumar-lalan-singh_1648977298.jpeg)
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
द्वारा प्रकाशित: संजीव कुमार झा
अपडेटेड सन, 03 अप्रैल 2022 02:50 PM IST
सार
ललन सिंह ने शनिवार देर रात ट्वीट कर कहा कि ‘कहीं भी ऐसा नेता सदाबहार नहीं मिलेगा,नीतीश कुमार के जैसा जांनिसार नहीं मिलेगा’।
ख़बर सुनें
विस्तार
ललन सिंह के ट्वीट ने बढ़ाया सस्पेंस
ललन सिंह के ट्वीट से अब यह साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर वे क्या कहना चाह रहे हैं। हालांकि कुछ जगह उन्होंने नीतीश के दिल्ली जाने को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार पूरे देश में लोकप्रिय हैं। अन्य राज्यों के लोग भी उनकी कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि यह नीतीश कुमार की लोकप्रियता ही है कि मणिपुर जैसे पूर्वोत्तर राज्य की विधानसभा में भी जदयू ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ललन सिंह ने अपने ट्वीट में लोगों को चैत्र नवरात्रि और रमजान की बधाई दी है।
पहला वीडियो
“छूट गया जो हाथ से तो पतवार नहीं मिलेगा,
नीतीश कुमार के जैसा जांनिसार नहीं मिलेगा ।”जय बिहार ! जय नितीश कुमार !
1/2
पर @फेसबुकवॉच :https://t.co/UBHLA0E5be pic.twitter.com/5FG4L3cs1M— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) 2 अप्रैल 2022
दूसरा वीडियो
“कहीं भी ऐसा नेता सदाबहार नहीं मिलेगा,
नीतीश कुमार के जैसा जांनिसार नहीं मिलेगा ।”जय बिहार ! जय नितीश कुमार !
2/2
पर @फेसबुकवॉच :https://t.co/UBHLA0E5be pic.twitter.com/XZV5NiH6RF— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) 2 अप्रैल 2022
बीते बुधवार से चल रही अटकलें
बीते बुधवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अपनी लंबे राजनीतिक जीवन में एक बार भी राज्यसभा न जाने के जिक्र ने राज्य के सियासी तापमान को गर्म कर दिया था। सियासी गलियारे में इसे नीतीश के बिहार की सियासत से मन भरने के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि राज्य की सत्ता में बदलाव को लेकर भाजपा और जदयू के बीच अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि नीतीश ने इस आशय का जिक्र पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में किया था। पार्टी के समक्ष उन्होंने इस संबंध में अब तक कुछ नहीं कहा है। अगर नीतीश भाजपा के समक्ष इस आशय की इच्छा व्यक्त करेंगे, तब राज्य की सियासत में बदलाव के लिए संभावित फार्मूले पर बातचीत होगी।
[ad_2]
Source link