Home Bihar Gopalganj News: डायन का आरोप लगाकर जेठ ने भाई की पत्नी को मारी गोली, महिला पर बच्चे को गायब करने का आरोप

Gopalganj News: डायन का आरोप लगाकर जेठ ने भाई की पत्नी को मारी गोली, महिला पर बच्चे को गायब करने का आरोप

0
Gopalganj News: डायन का आरोप लगाकर जेठ ने भाई की पत्नी को मारी गोली, महिला पर बच्चे को गायब करने का आरोप

[ad_1]

मुकेश कुमार,गोपालगंज: गोपालगंज में एक बार फिर समाज को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आज एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर गोली मारने का आरोप है। मामला मांझा थाना के छितौनी गांव का है। जहां डायन का आरोप लगाकर महिला के जेठ ने अपने ही भाई की पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने पीड़िता की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है।

महिला पर जेठ के बेटे को गायब करने का आरोप
पीड़िता का नाम सीमा देवी है। पीड़िता के ऊपर अपने जेठ के बेटे को गायब करने का आरोप है। घटना के बारे में बताया जाता है कि जख़्मी महिला राजू साह की 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी पर उसके पटीदार संजय साह के बेटे को दो साल पहले गायब करने का आरोप है। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला। जिसके बाद पटीदार संजय साह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था।

इलाज के लिए महिला को गोरखपुर के लिए किया रेफर
पटीदार का आरोप है कि सीमा देवी ने ही बच्चे को कहीं गायब कर दिया है। जिससे वह मिल नहीं रहा है। इसी बात को लेकर होली के दिन दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोप है कि आरोपी ने उसे गोली मार घायल कर दिया। इससे उसकी स्थिति नाजुक हो गई। परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। बहरहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here