Home भोजपुरी Year Ender 2022: इस साल इन 10 टॉप गानों ने मचाई धूम, बॉलीवुड को पछाड़ खेसारी से लेकर पुष्पा के गाने रहे हिट

Year Ender 2022: इस साल इन 10 टॉप गानों ने मचाई धूम, बॉलीवुड को पछाड़ खेसारी से लेकर पुष्पा के गाने रहे हिट

0
Year Ender 2022: इस साल इन 10 टॉप गानों ने मचाई धूम, बॉलीवुड को पछाड़ खेसारी से लेकर पुष्पा के गाने रहे हिट

[ad_1]

Year Ender 2022: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. वो इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस साल खेसारी लाल यादव ने वो कर दिखाया है, जो हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक अरिजीत सिंह, जुबिन नौटियाल और जावेद अली भी नहीं कर पाए. खेसारी लाल यादव ने संगीत की दुनिया में भोजपुरी गानों का परचम शानदार तरीके से लहराया है. साल 2022 (Year Ender 2022) के टॉप 10 गानों की लिस्ट में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के दो गाने शामिल हुए है और इस कैटेगरी में एक भी गाना हिंदी फिल्मों का नहीं है.

साल 2022 के टॉप 10 गानों की लिस्ट खेसारी लाल यादव के गाने है शामिल

यूट्यूब इंडिया ने सोमवार को साल 2022 (Year Ender 2022 Top 10 Songs) के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिएटर्स, कलाकारों और वीडियोज की सूची जारी की. इस लिस्ट में टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज, टॉप म्यूजिक वीडियोज, टॉप शॉर्ट्स, टॉप 20 ब्रेकआउट क्रिएटर्स,  टॉप 20 ब्रेकआउट वीमेन क्रिएटर्स की सूची शामिल है. ये लिस्ट उन गानों के बारे में है जो इस साल के आखिर तक टॉप 10 में बन रहे हैं. साल 2022 की लिस्ट में हिंदी सिनेमा का एक भी गाना यूट्यूब इंडिया की टॉप 10 लिस्ट में जगह नहीं बना सका है. लेकिन इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का गाना ‘ले ले आई कोका कोला’ पांचवें नंबर पर और ‘नथुनिया’ 10वें नंबर पर है. यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: कौन है खेसारी लाल यादव की ‘बेटी’ जिसका अश्लील वीडियो हुआ वायरल? जानिए अनसुनी बातें

फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के गाने भी है शामिल

इसके अलावा चेन्नई में रहने वाले संगीतकार देवी श्रीप्रसाद उर्फ डीएसपी के रचे चार गाने साल 2022 की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं. वहीं साल 2022 की सुपरहिट साउथ फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का गाना  ‘श्रीवल्ली’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. इसी फिल्म का ‘सामी सामी’ गाना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर और ‘ऊ अंटावा मावा’ गाने का हिंदी संस्करण छठे नबंर पर है. सातवें नंबर पर इसी गाने का मूल तेलुगू संस्करण भी है.

देखे साल 2022 के टॉप 10 गानों की लिस्ट ((Year Ender 2022 Top 10 Songs)

1.श्रीवल्ली – पुष्पा. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना. जावेद अली. डीएसपी. सुकुमार
2. अरेबिक कुथु. हालामिथि हबीबो लिरिक वीडियो. बीस्ट. दलपति विजय. सन पिक्चर्स. नेलसन. अनिरुद्ध
3. पुष्पा:सामी सामी – फुल वीडियो सॉन्ग. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना. सुनिधि सी. डीएसपी. सुकुमार
4. कच्चाबादम सॉन्ग. भुबन बद्याकर. कच्चा बादाम- सॉन्ग रीमिक्स. बादाम बादाम सॉन्ग. न्यू सॉन्ग 2022
5. ले ले आई कोका कोला. खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज. चैत्र गीत
6. ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा फीचरिंग समांथा (फुल वीडियो) पुष्पा. अल्लू ए, रश्मिका, कनिका के, डीएसपी, सुकुमार
7. ऊ अंटावा मावा, ऊ ऊ अंटावा फुल वीडियो सॉन्ग. पुष्पा सॉन्ग्स. अल्लू अर्जुन. डीएसपी. सुकुमार. समांथा
8. कोक स्टूडियो. सीजन 14. पसूरी. अली सेथीxशाए गिल
9. अरेबिक कुथु – वीडियो सॉन्ग. बीस्ट. दलपति विजय. पूजा हेगड़े. सन पिक्चर्स. नेल्सन. अनिरुद्ध
10. खेसारी लाल न्यू सॉन्ग- नथुनिया. प्रियंका सिंह. नथुनिया. अर्शिया अर्शी. भोजपुरी गाना

यह भी पढ़ें: फिल्मों को हिट कराने के लिए करते हैं ये स्टार्स अजीबोगरीब टोटके, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शुमार

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here