Home भोजपुरी Republic Day 2022 Songs: देशभक्ति के जश्न में चार चांद लगाते हैं ये भोजपुरी गाने

Republic Day 2022 Songs: देशभक्ति के जश्न में चार चांद लगाते हैं ये भोजपुरी गाने

0
Republic Day 2022 Songs: देशभक्ति के जश्न में चार चांद लगाते हैं ये भोजपुरी गाने

[ad_1]

भारत इस साल अपना 73वां मना रहा है। इस खास मौके पर देशभक्ति की भावना से भरे गीत हमारे दिलों में जोश भर देते हैं। हिंदी सिनेमा की तरह भोजपुरी सिनेमा भी गणतंत्र दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाता है। भोजपुरी सिंगर के देशभक्ति की भावना से भरे तमाम ऐसे गाने (Bhojpuri Patriotic Song) हैं, जिन्हें सुनकर हम गर्व महसूस करते हैं। ये गाने गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले खास कार्यक्रमों में चार-चांद लगा देते हैं। आइये, इस खास मौके पर आपको भी सुनाते हैं ऐसे ही कुछ खास गीत, जो आपके दिलों में भी अपनी मिट्टी के प्रति प्रेम को जगाएगा…

तिरंगा झुकने ना देंगे
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव हर खास मौकों पर अपने गाने रिलीज करते हैं। खेसारी लाल गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति से सराबोर कई गाने रिलीज किए हैं, जो आज के दिन सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जाते हैं। ऐसा ही एक देशभक्ति गीत है उनकी भोजपुरी फिल्म ‘बागी’ (Bhojpuri Film baaghi) का। गाने के बोल हैं ‘तिरंगा झुकने ना देंगे’ (Tiranga Jhukne Na Denge)। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, वहीं संगीत मधुकर आनंद का दिया हुआ है।

मेरा रंग दे बसंती चोला
गणतंत्र दिवस के मौके पर भोजपुरी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ (Bhojpuri Film Patna Se Pakistan) का खास गीत ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ (Mera Rang De Basanti Chola) आज सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है। ये गीत निरहुआ (Nirahua) पर फिल्माया गया है। गाने को आवाज दी है आलोक कुमार ने और बोल हैं प्यारे लाल यादव के। गाने को मधुर संगीत से सजाया है राजेश- रजनीश ने। ये गीत लोगों को देशभक्ति से ओतप्रोत कर देता है।

आपन देशवा की मिट्टी
भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) का गाना ‘आपन देशवा की मिट्टी’ (Aapan Deshwa Ke Maati) काफी फेमस है। गाने को सुनते ही दिल में देशभक्ति की भावना जाग उठती है। इस गाने के बोल अंतरा सिंह के हैं और संगीत दिया है रौशन सिंह ने। ये गाना 2021 में स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पहले रिलीज किया गया था।

तिरंगा जान है हमारी
भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) और अलका झा (Alka Jha) का देशभक्ति गाना ‘तिरंगा जान है हमारी’ (Tiranga Jaan Hai Hamari) आज चारों ओर सुनाई दे रहा है। इस गाने को भी फैन्स ने काफी पसंद किया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर यह गाना आपके भीतर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाता है।

हमार देशवा महान
देशभक्ति से सजे खूबसूरत गाने हमार देशवा महान (Hamaar Deshwa Mahan) को सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपनी आवाज दी है। ये गाना भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अक्सर सुनने को मिलता है। इस गीत में पवन सिंह के साथ मधु शर्मा (Madhu Sharma) नजर आ रही हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ (Bhojpuri Film Maa Tujhe Salam) का है। गाने के बोल मनोज मतलबी के हैं और संगीत दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। इस गाने पर अबतक 34 लाख 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यहां देखिए पूरी वीडियो….

मेरी शान तिरंगा है
‘मेरी शान तिरंगा है’ (Meri Saan Tiranga Hai) गाना भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने गाया है। इस गाने से भी आपका देश भक्ति का जश्न एकदम शानदार बन सकता है। गाने के बोल शिव हरि फौजी के हैं।

तिरंगा हमरा देश का
सिंगर अनु दुबे (Anu Dubey) का गाया हुआ ‘तिरंगा हमरा देश का’ (Tiranga Hamra Desh Ka) गाना भी काफी हिट हुआ था। फैन्स ने इस गाने को खूब प्यार दिया था। देशभक्ति का हर फंक्शन इस गाने के बिना अधूरा माना जाता है।

आई लव माई इंडिया
अंकुश राजा (Ankush Raja) के गाए हुए गाने ‘आई लव माई इंडिया’ (I Love My India) ने भी सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाया था। अंकुश राजा का ये गाना हर गणतंत्र दिवस पर बजता हुआ सुनाई देता है।

शहीद देशभक्ति
‘शहीद देशभक्ति’ (Shahid Deshbhakt)गाना विशाल गगन (Vishal Gagan) का गाया हुआ है। ये गाना तीन साल पुराना है लेकिन आज भी गणतंत्र दिवस के मौके पर हर किसी की जुबान पर ये गाना रहता है। ये गीत शहीदों के प्रति समर्पित किया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here