![बाबू जी और माई ला आज स्कॉर्पियो कसाइल ह… – Khesari Lal Yadav का ये खूबसूरत पोस्ट छू रहा है दिल बाबू जी और माई ला आज स्कॉर्पियो कसाइल ह… – Khesari Lal Yadav का ये खूबसूरत पोस्ट छू रहा है दिल](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-91826254,imgsize-80048/pic.jpg)
[ad_1]
फोटो पर फैंस का आया दिल
इस फोटो को शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव ने कैप्शन में लिखा है, ‘बाबू जी और माई ला आज स्कॉर्पियो कसाइल ह…।’ इसके साथ उन्होंने दिल और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया है। इस पोस्ट पर फैंस खेसारी की खूब तारीफ कर रहे हैं और उनके संघर्ष को भी याद कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘जीते रहो बबुआ, बिहारी शान बा तु हो, तोहर नून रोटी खायेंगे जिंदगी संग ही बिताएंगे और अपनी माई बाबू के खूब प्यार देखभाल करेंगे।’
गरीब परिवार में हुआ जन्म (Khesari Lal Yadav Struggle Story)
![khesari lal yadav khesari lal yadav](https://static.langimg.com/thumb/msid-91826209,width-680,resizemode-3/navbharat-times.jpg)
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव का जन्म 1986 में बिहार में एक गरीब परिवार में हुआ था। वो अपने घर में जन्म भी नहीं ले पाए थे. क्योंकि बारिश की वजह से उनके माता-पिता का मिट्टी से बना घर गिर गया था और उन्हें एक पक्का कमरा किराए पर लेना पड़ा था, वहीं पर खेसारी का जन्म हुआ था। उनके पिता मंगरू लाल यादव सुबह सड़कों पर चना बेचते थे और रात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते थे।
ऐसे हुई थी शुरुआत
खेसारी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थियेटर आर्टिस्ट की थी, जहां वो रामायण और महाभारत में गाते थे। इसके बाद वो दिल्ली चले गए। अपनी मां और वाइफ चंदा देवी के साथ लिट्टी-चोखा बेचने लगे। इसी दौरान उन्होंने कुछ पैसे बचाए और अपना पहला एल्बम लॉन्च किया, जो बुरी तरह फ्लॉप रहा। इसके बाद उन्होंने गुड्डू रंगीला के घर में नौकर के रूप में काम करना शुरू किया, जो उन दिनों फेमस भोजपुरी सिंगर थे। खेसारी ने हार नहीं मानी और दूसरा एल्बम लॉन्च किया, जिसे ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वो अपने कैसेट्स खुद बेचते थे। ऐसे दिन भी थे, जब वो पैसे न होने की वजह से भूखे पेट सो जाया करते थे।
अब हैं नंबर वन ऐक्टर
साल 2012 में खेसारी ने भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से डेब्यू किया और यहीं से उनकी किस्मत चमक गई। उन्होंने 2012 से 2016 के बीच करीब 42 फिल्में की। अब वो भोजपुरी सिनेमा के नंबर वन ऐक्टर्स में से एक हैं।
करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक (Khesari Lal Yadav Net Worth)
खेसारी लाल यादव अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी साल 2021 में नेटवर्थ 12 से 15 करोड़ के बीच थी। उनकी हर महीने की सैलरी 2 लाख रुपये से ज्यादा है और साल में 20 लाख रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं। उन्हें महंगा गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास BMW से लेकर फॉर्च्यूनर जैसी कारें हैं।
[ad_2]
Source link